उत्तर प्रदेश भारत में शीर्ष इथेनॉल उत्पादक बनने के लिये तैयार | उत्तर प्रदेश | 31 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

30 अक्टूबर, 2022 को उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (चीनी उद्योग) संजय भूसरेड्डी ने मीडिया को बताया कि उत्तर प्रदेश देश में शीर्ष इथेनॉल उत्पादक बनने के लिये तैयार है। राज्य में उद्योग का आकार 12,000 करोड़ रुपए को पार कर गया है।

प्रमुख बिंदु 


गंगा और उसकी सहायक नदियों का कायाकल्प कर रही राज्य सरकार | उत्तर प्रदेश | 31 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

28 अक्टूबर, 2022 को उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि राज्य सरकार नमामि गंगे कार्यक्रम के दूसरे चरण (2021-2026 की अवधि के लिये) में, सार्वजनिक-निजी भागीदारी को बढ़ाकर गंगा की सहायक नदियों पर उचित सीवरेज बुनियादी ढाँचे के निर्माण में संलग्न है और सर्कुलर वाटर इकॉनमी मॉडल, कीचड़ और सेप्टेज प्रबंधन आदि पर ज़ोर दे रही है।

प्रमुख बिंदु 


लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा योजना से विधवाओं को मिलेगी 3600 रुपए सालाना पेंशन | बिहार | 31 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

30 अक्टूबर, 2022 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार बिहार में सामाजिक न्याय और समाज कल्याण विभाग द्वारा विधवाओं के आर्थिक संकट को दूर करने की कोशिश में ‘लक्ष्मीबाई सोशल सिक्योरिटी योजना’ का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

प्रमुख बिंदु


जोधपुर में हुआ दो-दिवसीय पश्चिम क्षेत्रीय सम्मेलन | राजस्थान | 31 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

29-30 अक्टूबर, 2022 को जोधपुर में राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी द्वारा ‘कंटेंपररी ज्यूडिशियल डेवलपमेंट एंड स्ट्रेन्थनिंग जस्टिस फॉर लॉ एंड टेक्नॉलॉजी’ विषय पर राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी ऑडिटोरियम में पश्चिम क्षेत्र के पहले दो-दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।

प्रमुख बिंदु 


राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2022 के लाभार्थियों को विद्युत शुल्क में छूट | राजस्थान | 31 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

29 अक्टूबर, 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2022 (रिप्स-2022) के लाभार्थियों को विद्युत शुल्क में छूट देने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।

प्रमुख बिंदु 


मुरैना में आयोजित होगा कृषि मेला | मध्य प्रदेश | 31 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

30 अक्टूबर, 2022 को मुरैना पहुँचे केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मुरैना ज़िले में नवंबर में तीनदिवसीय कृषि मेले का आयोजन किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु 


ग्वालियर ज़िले में अंतर्राष्ट्रीय डांस कार्निवाल की शुरुआत | मध्य प्रदेश | 31 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

29 अक्टूबर, 2022 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर ज़िले में पाँच दिवसीय उद्भव इंटरनेशनल डांस फेस्टिवल की शुरुआत हुई। इसमें भारत सहित पाँच देशों से 700 से ज्यादा कलाकार प्रस्तुति देंगे।

प्रमुख बिंदु 


222 करोड़ में बनेगी भोपाल की सबसे लंबी सिक्स लेन सड़क | मध्य प्रदेश | 31 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

29 अक्टूबर, 2022 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर, कोलार में कोलार तिराहे से गोल जोड़ तक 222 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली भोपाल की सबसे लंबी सिक्स-लेन सीसी सड़क का भूमिपूजन किया।

प्रमुख बिंदु 


आपात स्थिति में हर ज़िले में हेलीपैड सुविधा प्रदान करने वाला हरियाणा बनेगा देश का पहला राज्य | हरियाणा | 31 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

29 अक्टूबर, 2022 को राज्य के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में बताया कि भविष्य में युद्ध व आपातकालीन स्थिति में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग सुविधा प्रदान करने के लिये प्रत्येक ज़िले में हेलीपैड बनाने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बनेगा।

प्रमुख बिंदु


एनजीटी द्वारा कचरा प्रबंधन को लेकर गठित कमेटी की तीसरी बैठक गुरुग्राम के बंधवाड़ी में आयोजित | हरियाणा | 31 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

29 अक्टूबर, 2022 को हरियाणा के गुरुग्राम ज़िले के बंधवाड़ी मे कचरा प्रबंधन और कचरे का सही ढंग से प्रसंस्करण करने को लेकर राष्ट्रीय हरित ट्रिब्यूनल (एनजीटी) द्वारा गठित कमेटी की तीसरी बैठक आयोजित की गई ।

प्रमुख बिंदु


झारखंड के 22 ज़िलों के 226 प्रखंड सूखाग्रस्त घोषित | झारखंड | 31 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

29 अक्टूबर, 2022 को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में राज्य के कृषि विभाग की ग्राउंड ट्रूथिंग रिपोर्ट (ज़मीन आकलन) के आधार पर राज्य के 22 ज़िलों के 226 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित कर दिया गया।

प्रमुख बिंदु


मुख्यमंत्री ने 28 ज़िलों में सिकलसेल प्रबंधन केंद्रों का किया उद्घाटन | छत्तीसगढ़ | 31 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

30 अक्टूबर, 2022 को मुख्यमंत्री ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश के 28 ज़िलों में सिकलसेल प्रबंधन केंद्रों का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु


समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों की सहूलियत के लिये एन्ड्रॉयड ऐप ‘टोकन तुंहर हाथ | छत्तीसगढ़ | 31 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

29 अक्टूबर 2022 को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर पंजीकृत किसान को धान विक्रय हेतु टोकन जारी करने की प्रक्रिया के सरलीकरण एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन के उद्देश्य से एन.आई.सी. द्वारा एन्ड्रॉयड ऐप ‘टोकन तुंहर हाथ’विकसित किया गया है।

प्रमुख बिंदु 


उत्तराखंड की 10 महिलाओं को मिलेगा नंदा देवी वीरता सम्मान | उत्तराखंड | 31 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

30 अक्टूबर, 2022 को उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में गठित चयन समिति ने वीरता और साहस दिखाने वाली राज्य की 10 महिलाओं को ‘नंदा देवी वीरता सम्मान’प्रदान किये जाने की घोषणा की।

प्रमुख बिंदु


उत्तराखंड में बदले जाएंगे गुलामी के सभी प्रतीकों के नाम | उत्तराखंड | 31 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

29 अक्टूबर, 2022 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐलान किया कि राज्य में उपनिवेशवाद, यानी गुलामी के सभी प्रतीकों के नाम बदले जाएंगे।

प्रमुख बिंदु