प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 31 Oct 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

मुरैना में आयोजित होगा कृषि मेला

चर्चा में क्यों?

30 अक्टूबर, 2022 को मुरैना पहुँचे केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मुरैना ज़िले में नवंबर में तीनदिवसीय कृषि मेले का आयोजन किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु 

  • केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि तीनदिवसीय कृषि मेला 11, 12 और 13 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कृषि मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिये।
  • इस कृषि मेले का आयोजन भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।
  • उन्होंने बताया कि इस कृषि मेले में प्रदेश और देश से विभिन्न प्रकार के स्टार्टअप आएंगे। इसके साथ ही इस मेले में खेती में नई टेक्नोलॉजी की झलक दिखाई जाएगी। इस मेले के माध्यम से अंचल के किसानों को नई टेक्नोलॉजी और उन्नत खेती के बारे में बताया जाएगा।
  • यह ग्वालियर-चंबल अंचल के किसानों के लिये एक ऐतिहासिक मेले के रूप में होगा और इससे अंचल के किसानों को काफी लाभ प्राप्त होगा।

मध्य प्रदेश Switch to English

ग्वालियर ज़िले में अंतर्राष्ट्रीय डांस कार्निवाल की शुरुआत

चर्चा में क्यों?

29 अक्टूबर, 2022 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर ज़िले में पाँच दिवसीय उद्भव इंटरनेशनल डांस फेस्टिवल की शुरुआत हुई। इसमें भारत सहित पाँच देशों से 700 से ज्यादा कलाकार प्रस्तुति देंगे।

प्रमुख बिंदु 

  • इस अंतर्राष्ट्रीय डांस कार्निवाल में भारत सहित ताईवान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और श्रीलंका की 30 टीमें शामिल हुई हैं।
  • ग्वालियर के फूलबाग मैदान से कार्निवाल शुरू हुआ, जिसमें भारत सहित पाँच देशों के कलाकारों ने मार्च निकाला। इस दौरान शहर के चौराहों पर ताईवान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और श्रीलंका के कलाकारों ने अपने देशों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं।
  • कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए ताइवान के राजदूत बौशुआन गेर ने कहा कि भारत और ताइवान संस्कृति और शिक्षा के कई कार्यक्रम कर रहे हैं, दोनों देशों के कलाकार एक-दूसरे देशों में जाकर बहुत कुछ सीख रहे हैं और अब कोविड के बाद पहली बार ताईवान की टीम भारत आकर खुश है।
  • ताइवानी कलाकरों ने कहा कि भारत की संस्कृति समृद्ध है, वहीं ताइवान के कल्चर से बहुत अलग है, यही वजह है कि भारत में आने के बाद उनको बहुत कुछ सीखने-जानने को मिलेगा।
  • कश्मीरी कलाकारों ने कहा कि वो पहली बार ग्वालियर में कश्मीरी लोक संस्कृति की प्रस्तुतियाँ देने आए हैं। 

मध्य प्रदेश Switch to English

222 करोड़ में बनेगी भोपाल की सबसे लंबी सिक्स लेन सड़क

चर्चा में क्यों?

29 अक्टूबर, 2022 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर, कोलार में कोलार तिराहे से गोल जोड़ तक 222 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली भोपाल की सबसे लंबी सिक्स-लेन सीसी सड़क का भूमिपूजन किया।

प्रमुख बिंदु 

  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस सड़क का निर्माण एक साल में पूरा होगा। इससे कोलार की जनता को ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगी।
  • इस सड़क की लंबाई 15 किमी. व चौड़ाई 0 मीटर (105 फीट) होगी, मार्ग में डिवाइडर के साथ फुटपाथ भी बनाए जाएंगे व मार्ग के बीच पड़ने वाले चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण के साथ आसपास की अतिरिक्त भूमि पर पार्किंग निर्माण कार्य कराया जाएगा।
  • यह रोड कोलार की 5 लाख आबादी के लिये उपयोगी होने के साथ ओबैदुल्लागंज, मंडीदीप, सलकनपुर, हरदा, टिमरनी व अन्य जगहों से आने-जाने वाले करीब 5-6 ज़िलों के लोगों के लिये उपयोगी होगी।
  • पूरी सड़क पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे और इन कैमरों को पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। सड़क निर्माण के दौरान कई पुल-पुलियों का भी निर्माण कार्य किया जाएगा। 222 करोड़ रुपए की राशि से निर्मित होने वाली इस सड़क से कोलार की ट्रैफिक समस्या में सुधार के साथ ही क्षेत्र की कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी।   

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow