प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

छत्तीसगढ स्टेट पी.सी.एस.

  • 31 Aug 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
छत्तीसगढ़ Switch to English

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला ‘राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार, 2023’ (स्वर्ण)

चर्चा में क्यों? 

30 अगस्त, 2023 को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को किसानों के लिये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ‘क्रॉप डॉक्टर 2.0 ऐप’ विकसित करने हेतु राष्ट्रीय स्तर पर ‘राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार, 2023’ ‘स्वर्ण’ से सम्मानित किया गया है।

प्रमुख बिंदु 

  • इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा अकादमिक अनुसंधान द्वारा नागरिक केंद्रित सेवाओं पर उत्कृष्ट शोध के लिये इस सम्मान हेतु चुना गया है। 
  • केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इंदौर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में पुरस्कारस्वरूप स्वर्ण ट्रॉफी, प्रशस्ति-पत्र एवं 10 लाख रुपए का चेक प्रदान कर सम्मानित किया।
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर ‘राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार, 2023’ ‘स्वर्ण’ से सम्मानित होने पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल और विश्वविद्यालय की टीम को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। 
  • एआई आधारित इस ऐप के माध्यम से 36 प्रकार की फसलों के रोगों की पहचान, हानिकारक कीटों की पहचान करने, मौसम की जानकारी, कृषि यंत्रो को किराए पर देने और किसानों को ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म की सुविधा आसानी से उपलब्ध होगी। 
  • एआई का उपयोग करने से इस ऐप के माध्यम से किसानों को खेती-किसानी के लिये सटीक जानकारी मिल सकेगी, जिससे प्रदेश में ‘स्मार्ट कृषि’ को बढ़ावा मिल सकेगा। इस ऐप से प्रदेश के 8 लाख किसान जुड़े हैं और इसका लाभ खेती-किसानी में ले रहे हैं। 
  • ‘क्रॉप डॉक्टर 2.0 मोबाइल एप्लीकेशन इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा एनआईसी रायपुर के सहयोग से विकसित किया गया है। इस एप्लीकेशन के माध्यम से कृषि में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रयोग से उन्नत एवं परिवर्तनकारी स्मार्ट खेती को प्रोत्साहित करने के लिये भारत सरकार द्वारा प्रदान किया गया।

 


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow