प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

छत्तीसगढ स्टेट पी.सी.एस.

  • 31 Aug 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
छत्तीसगढ़ Switch to English

आपराधिक मामलों में 2021 में छत्तीसगढ़ पड़ोसी राज्यों से बेहतर स्थिति में

चर्चा में क्यों?

हाल ही में जारी नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की वर्ष 2021 में देश भर में घटित अपराधों के राज्यवार आँकड़ों के अनुसार वर्ष 2018 की तुलना में वर्ष 2021 में छत्तीसगढ़ में अपराध का स्तर नीचे गिरा है और छत्तीसगढ़ देश के अन्य राज्यों की तुलना में अपराध को कम करने में बेहतर स्थान पर है।

प्रमुख बिंदु

  • सुरक्षा मूल मंत्र के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में अपराधों में लगातार कमी आ रही है। छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2018 के पहले के आँकड़े और वर्तमान के आँकड़े ये बताते हैं कि कैसे राज्य में अपराधिक मामलों में लगातार कमी आ रही है।
  • छत्तीसगढ़ पुलिस ने विभिन्न मानक प्रस्तुत किये हैं। मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप चिटफंड संचालकों पर कार्रवाई, आदिवासियों पर दर्ज़ प्रकरणों की केस वापसी, अपराध नियंत्रण, महिला विरूद्ध अपराधों पर त्वरित कार्रवाई, नक्सली समस्या पर प्रभावी नियंत्रण एवं नक्सलियों की गिरफ्तारी और पुलिस कर्मियों के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाएँ शुरू की गई हैं।
  • छत्तीसगढ़ राज्य की पुलिस ने बेसिक, इंपेक्टफुल, विजिबल के साथ कम्युनिटी पुलिसिंग में नए आयाम प्रस्तुत किये हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस ने पूर्व के वर्षों की तुलना में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया है। इसके साथ ही पुलिस परिवार के करीब 72 हज़ार जवानों एवं उनके परिजनों के लिये विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रम भी प्रारंभ किये गए हैं।    
  • एनसीआरबी के आँकड़ों के अनुसार वर्ष 2018 में छत्तीसगढ़ बलात्कार के मामले में 5वें स्थान पर था, जबकि वर्ष 2021 में छत्तीसगढ़ का स्थान 11वाँ है। इस सूची में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र शीर्ष राज्यों में शामिल हैं।
  • एनसीआरबी के आँकड़ों के अनुसार बलात्कार के प्रयास की घटनाओं में छत्तीसगढ़ 2018 तक 14वें स्थान पर था, जबकि 2021 में छत्तीसगढ़ ने अपनी स्थिति में सुधार किया है और 16वें स्थान पर है।
  • एनसीआरबी के आँकड़े बताते हैं कि 2018 में छत्तीसगढ़ अपहरण के मामलों में 11वें स्थान पर था और अब इसमें एक स्थान के सुधार के साथ छत्तीसगढ़ 12वें स्थान पर है।
  • छत्तीसगढ़ में डकैती जैसी बड़ी अपराधिक घटनाओं में भी कमी आई है। एनसीआरबी के आँकड़े बताते हैं कि वर्ष 2018 में छत्तीसगढ़ 12वें स्थान पर था, जबकि 2021 में यह 16वें स्थान पर है।
  • एनसीआरबी के आँकड़ों के अनुसार हत्या के मामले में वर्ष 2018 में छत्तीसगढ़ देश में 15 वें स्थान पर था। वर्ष 2021 में भी छत्तीसगढ़ 15वें स्थान पर ही है। हत्या के अपराध की सूची में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है जबकि उसके बाद बिहार, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश हैं।
  • हत्या का प्रयास के मामले में छत्तीसगढ़ 2018 में 17वें स्थान पर था, जबकि साल 2021 में भी 17वें स्थान पर ही है। आँकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश चौथे स्थान पर और महाराष्ट्र 5वें स्थान पर है। इस तरह से हत्या एवं हत्या के प्रयास जैसे अपराधों पर रोक लगाने में छत्तीसगढ़ सरकार ने सफलता हासिल की है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2