प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

राजस्थान स्टेट पी.सी.एस.

  • 31 Aug 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
राजस्थान Switch to English

पैरालंपिक में स्वर्णिम सफलता

चर्चा में क्यों?

टोक्यो में खेले जा रहे पैरालंपिक खेलों में 30 अगस्त, 2021 को राजस्थान के खिलाड़ियों ने प्रदेश और देश को स्वर्णिम सफलता दिलाई। शूटिंग में अवनि लाखेरा ने गोल्ड मेडल, भालाफेंक (javelin throw) में देवेंद्र झाझरिया ने सिल्वर मेडल और सुंदर सिंह गुर्जर ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

प्रमुख बिंदु

  • जयपुर निवासी अवनि लाखेरा ने महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच-1 के फाइनल में 249 पॉइंट्स स्कोर कर गोल्ड मेडल हासिल किया। ऐसा करने वाली वे पहली भारतीय महिला एथलीट हैं।
  • भालाफेंक प्रतियोगिता में राजस्थान के देवेंद्र झाझरिया ने 64.35 मीटर दूर भाला फेंक कर सिल्वर और सुंदर सिंह गुर्जर ने 64.1 मीटर दूर भाला फेंक कर ब्रॉन्ज मेडल जीता। उल्लेखनीय है कि झाझरिया इससे पूर्व पैरालंपिक में दो बार गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।
  • गौरतलब है कि शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाली अवनि लाखेरा राजस्थान वन विभाग में बतौर एसीएफ कार्यरत् हैं। देवेंद्र झाझरिया और सुंदर सिंह गुर्जर भी वन विभाग में एसीएफ के पद पर कार्यरत् हैं।

राजस्थान Switch to English

टोक्यो पैरालंपिक खेल में प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के लिये पुरस्कार

चर्चा में क्यों?

30 अगस्त, 2021 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पैरालंपिक खेलों में पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके लिये पुरस्कार की घोषणा की है। राज्य सरकार स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक विजेताओं को क्रमश: तीन, दो तथा एक करोड़ रुपए की राशि देगी।

प्रमुख बिंदु

  • मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता शूटर सुश्री अवनि लाखेरा को 3 करोड़ रुपए, रजत पदक विजेता जेवलिन थ्रोअर देवेंद्र झाझरिया को दो करोड़ रुपए तथा कांस्य पदक विजेता जेवलिन थ्रोअर सुंदर गुर्जर को एक करोड़ रुपए इनामी राशि दी जाएगी।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि इन खिलाड़ियों ने जीवटता की मिसाल कायम करते हुए देश-प्रदेश का नाम रोशन किया है। 
    • प्रदेश की अन्य खेल प्रतिभाओं को भी उनकी इस उपलब्धि से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।
  • उल्लेखनीय है कि प्रदेश में खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ओलंपिक खेलों में स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक जीतने पर दी जाने वाली इनामी राशि 75 लाख, 50 लाख तथा 30 लाख रुपए को वर्ष 2020-21 के बजट में बढ़ाकर क्रमश: 3 करोड़ रुपए, 2 करोड़ रुपए तथा 1 करोड़ रुपए करने की घोषणा की थी। 
  • इसी तरह एशियाई एवं राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक जीतने पर दी जाने वाली 30 लाख, 20 लाख एवं 10 लाख रुपए की इनामी राशि को बढ़ाकर क्रमश: 1 करोड़ रुपए, 60 लाख रुपए एवं 30 लाख रुपए करने की भी उन्होंने बजट में घोषणा की थी।
  • खेलों को बढ़ावा देने के लिये राज्य में पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न पॉलिसी के आधार पर राजकीय सेवाओं में नियुक्तियाँ दी जा रही हैं। 
    • टोक्यो पैरालंपिक खेलों में मेडल जीतने वाले तीनों खिलाड़ी अवनि लाखेरा, देवेंद्र झाझरिया तथा सुंदर गुर्जर को राज्य सरकार ने आउट ऑफ टर्न आधार पर वन विभाग में सहायक वन संरक्षक के रूप में नियुक्ति प्रदान की है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow