प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

स्टेट पी.सी.एस.

  • 31 May 2022
  • 1 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960

चर्चा में क्यों?

30 मई, 2022 को उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने विधानसभा में एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि जो भी व्यक्ति अनुपयोगी हो गए पशु को छोड़ेगा, उसके विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

प्रमुख बिंदु

  • इस अधिनियम का उद्देश्य ‘जानवरों को अनावश्यक दर्द पहुँचाने या पीड़ा देने से रोकना’ है, जिसके लिये अधिनियम में जानवरों के प्रति अनावश्यक क्रूरता और पीड़ा पहुँचाने के लिये दंड का प्रावधान किया गया है।
  • 1962 में इस अधिनियम की धारा 4 के तहत भारतीय पशु कल्याण बोर्ड (AWBI) की स्थापना की गई थी।
  • यह अधिनियम जानवरों और जानवरों के विभिन्न रूपों को परिभाषित करने के साथ ही वैज्ञानिक उद्देश्यों के लिये जानवरों पर प्रयोग (experiment) से संबंधित दिशा-निर्देश प्रदान करता है।
  • यह अधिनियम 3 महीने की सीमा अवधि प्रदान करता है, जिसके बाद इस अधिनियम के तहत किसी भी अपराध के लिये कोई अभियोजन नहीं होगा।

बिहार Switch to English

बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन

चर्चा में क्यों? 

30 मई, 2022 को बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन में कवयित्री सागरिका राय के काव्य-संग्रहअनहद-स्वरका लोकार्पण हुआ। 

प्रमुख बिंदु 

  • बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन एक हिन्दी सेवी संस्था है, जिसकी स्थापना 19 अक्टूबर, 1919 को मुज़फ्फरपुर में हुई थी।  
  • इसकी स्थापना में डॉ. राजेंद्र प्रसाद के साथ श्रीयुत जगन्नाथ प्रसाद की विशेष भूमिका रही है। 
  • स्थापना से लेकर 1935 तक इसका मुख्यालय मुजफ्फरपुर में था, किंतु 1935 में इसके मुख्यालय को पटना स्थानांतरित कर दिया गया। 
  • उल्लेखनीय है कि बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन का 41वाँ महाधिवेशन आंचलिक कथाकार रेणु को याद करते हुए बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के सभागार कदम कुआँ पटना में 2 और 3 अप्रैल को आयोजित किया गया। 
  • इस अधिवेशन में मिर्ज़ा गालिब कॉलेज, गया के हिंदी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. जियाउर रहमान ज़ाफरी को उनकी प्रसिद्ध किताबगज़ल लेखन परंपरा और हिन्दी गज़ल का विकासके लिये सम्मानित किया गया।

राजस्थान Switch to English

नेहरू यूथ ट्रांजिट हॉस्टल एंड फैसिलिटेशन सेंटर के प्रस्ताव को मंज़ूरी

चर्चा में क्यों? 

30 मई, 2022 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली में 250 कमरों वाले नेहरू यूथ ट्रांजिट हॉस्टल एंड फैसिलिटेशन सेंटरके निर्माण और संचालन के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी है। 

प्रमुख बिंदु 

  • अशोक गहलोत ने दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले राजस्थान के अल्प आय वर्ग के विद्यार्थियों को राहत प्रदान करने के लिये यह बड़ा निर्णय लिया है।  
  • उन्होंने बताया कि दिल्ली स्थित उदयपुर हाउस में 330 करोड़ रुपए की लागत से हॉस्टल बनने से दिल्ली में रहकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने और कैरियर काउंसिलिंग लेकर भविष्य सँवारने वाले राजस्थान के अल्प आय वर्ग के 500 विद्यार्थियों के ठहरने की सुविधा उपलब्ध होगी।  
  • उल्लेखनीय है कि प्रदेश के युवाओं के बेहतर भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने राज्य बजट 2022-23 में दिल्ली में नेहरू यूथ ट्रांजिट हॉस्टल एंड फैसिलिटेशन सेंटर खोलने की घोषणा की थी।

मध्य प्रदेश Switch to English

मध्य प्रदेश में पहली बार होगा पार्षद पदों के निर्वाचन का व्यय लेखा

चर्चा में क्यों? 

30 मई, 2022 को राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने बताया कि नगरीय निकाय निर्वाचन में पहली बार पार्षद पदों के निर्वाचन व्यय लेखा का प्रावधान किया गया है। 

प्रमुख बिंदु 

  • व्यय लेखा संधारण पर्यवेक्षण के लिये रिटर्ऩिग ऑफिसर कार्यालय में निर्वाचन हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश भी दिये गए हैं। 
  • उल्लेखनीय है कि इसके पहले महापौर एवं अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के व्यय लेखा का संधारण किया जाता था।  
  • पार्षद पदों के निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा नगर निगम में जनगणना, 2011 के अनुसार 10 लाख से अधिक जनसंख्या पर 8 लाख 75 हज़ार और 10 लाख से कम जनसंख्या पर 3 लाख 75 हज़ार हैं। 
  • नगरपालिका परिषदों में एक लाख से अधिक जनसंख्या पर 2 लाख 50 हज़ार, 50 हज़ार से एक लाख तक की जनसंख्या पर एक लाख 50 हज़ार और 50 हज़ार से कम जनसंख्या पर पार्षदों के निर्वाचन व्यय की अधिक व्यय सीमा एक लाख रुपए है। 
  • वहीं 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगर निगमों में 35 लाख और 10 लाख से कम जनसंख्या वाले नगर निगमों में महापौर पद के अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा 15 लाख रुपए निर्धारित है। 

हरियाणा Switch to English

डैफलिंपिक्स, 2021 में जीते एथलीटों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

चर्चा में क्यों? 

30 मई, 2022 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य के पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय सम्मान समारोह के दौरान डैफलिंपिक्स एथलीटों को लगभग 6 करोड़ रुपए के नकद पुरस्कारों से सम्मानित किया। 

प्रमुख बिंदु 

  • उल्लेखनीय है कि 1 मई से 15 मई तक ब्राज़ील में डैफलिंपिक्स, 2021 खेलों का आयोजन हुआ, जिसमें देश के खिलाड़ियों द्वारा जीते गए कुल 16 पदकों में से 4 स्वर्ण सहित 6 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं। 
  • इसीलिये हरियाणा को भारत की पदक फैक्ट्री के रूप में जाना जाता है। 
  • मुख्यमंत्री ने बताया कि इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले भारत के 65 एथलीटों में से 15 खिलाड़ी हरियाणा राज्य से हैं।  
  • मुख्यमंत्री ने रोहित भाकर, महेश, दीक्षा डागर और सुमित दहिया को क्रमश: बैडमिंटन, गोल्फ और कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने के लिये 1.20-1.20 करोड़ रुपए के चेक भेंट किये गए। वहीं कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वाले अमित और वीरेंद्र सिंह को 40-40 लाख रुपए के चेक प्रदान किये।  
  • इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये प्रियंका, बलराम, योगेश डागर, निर्चिरा, अजय कुमार, कुलदीप शर्मा, आसिफ खान, अमन और शुभम वशिष्ठ को 2.5-2.5 लाख रुपए के चेक दिये। 
  • साथ ही मुख्यमंत्री ने 116 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित चार अत्याधुनिक खेल सुविधा केंद्रों का भी लोकार्पण किया।  
  • इनमें लगभग 50 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित वैज्ञानिक खेल प्रशिक्षण एवं पुनर्वास केंद्र, 10 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित हॉकी एस्ट्रो-टर्फ और लगभग 6 करोड़ रुपए की लागत से एथलेटिक्स ट्रैक का नवीनीकरण शामिल है।    
  • मनोहर लाल ने कहा कि हमने ओलंपिक खेलों के स्वर्ण पदक विजेता को 6 करोड़ रुपए, रजत पदक विजेता को 4 करोड़ रुपए और कांस्य पदक विजेता को 2.5 करोड़ रुपए का नकद पुरस्कार देने का प्रावधान किया है।  
  • मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जिसने खिलाड़ियों को खेल की तैयारी के लिये 5 लाख रुपए की अग्रिम राशि देने का प्रावधान किया है ताकि उन्हें अपनी तैयारी में कोई कठिनाई हो।  
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिये रोज़गार सुनिश्चित करने के लिये हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी (भर्ती और सेवा की शर्तें) नियम, 2018 लागू किये हैं। 

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow