राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ट्रॉमा सेंटर का शिलान्यास | राजस्थान | 31 Jan 2022

चर्चा में क्यों?

30 जनवरी, 2022 को राजस्थान के परिवहन राज्य मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री बृजेंद्र सिंह ओला ने चूरू जिले के राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 2 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे ट्रॉमा सेंटर भवन का शिलान्यास किया। 

प्रमुख बिंदु 


परिवहन आयुक्त ने किया डॉक्यूमेंट्री ‘हर जीवन अनमोल है’ को रिलीज | राजस्थान | 31 Jan 2022

चर्चा में क्यों?

30 जनवरी, 2022 को राजस्थान के परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के आयुक्त महेंद्र सोनी ने परिवहन भवन में सवाई मानसिंह चिकित्सालय, ट्रॉमा सेंटर में उपलब्ध अंतर्राष्ट्रीय स्तर की चिकित्सकीय सुविधाओं से आमजन को परिचित कराने के लिये बनाई गई डॉक्यूमेंट्री ‘हर जीवन अनमोल है’ को रिलीज किया।

प्रमुख बिंदु


मध्य प्रदेश में बनेगा भारत का पहला जियो पार्क | मध्य प्रदेश | 31 Jan 2022

चर्चा में क्यों?

29 जनवरी, 2022 को जबलपुर से लोकसभा सांसद राकेश सिंह ने बताया कि भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) ने मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में नर्मदा नदी के तट पर लम्हेटा गाँव में देश के पहले जियो पार्क की स्थापना को मंजूरी दे दी है।

प्रमुख बिंदु


‘बीटिंग द रिट्रीट’ के साथ संपन्न हुआ गणतंत्र दिवस समारोह | मध्य प्रदेश | 31 Jan 2022

चर्चा में क्यों?

29 जनवरी, 2022 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में ‘बीटिंग द रिट्रीट’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी के साथ इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह का समापन हुआ।

प्रमुख बिंदु


फरवरी को ‘स्वच्छता संकल्प माह’ के रूप में मनाया जाएगा | मध्य प्रदेश | 31 Jan 2022

चर्चा में क्यों?

29 जनवरी, 2022 को मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार फरवरी-2022 को ‘स्वच्छता संकल्प माह’ के रूप में मनाया जाएगा। ‘स्वच्छता संकल्प माह’ एक से 28 फरवरी तक आयोजित होगा।

प्रमुख बिंदु


उन्नति ने जीता ओडिशा ओपन | हरियाणा | 31 Jan 2022

चर्चा में क्यों?

30 जनवरी, 2022 को हरियाणा की 14 वर्षीय उन्नति हुडन्न ओडिशा ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला सिंगल्स का खिताब जीतकर सुपर 100 टूर्नामेंट जीतने वाली सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।

प्रमुख बिंदु


रायपुर जिले में कुष्ठ जागरूकता अभियान शुरू | छत्तीसगढ़ | 31 Jan 2022

चर्चा में क्यों?

30 जनवरी, 2022 को छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को चिह्नित करने और कुष्ठ के बारे में जागरूकता फैलाने के लिये ‘स्पर्श कुष्ठ जन जागरूकता पखवाड़ा’ शुरू किया गया। इसका समापन 13 फरवरी को होगा।

प्रमुख बिंदु 


शहीदों के सम्मान में रायपुर में प्रज्ज्वलित होगी ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ | छत्तीसगढ़ | 31 Jan 2022

चर्चा में क्यों?

29 जनवरी, 2022 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीदों के सम्मान में राजधानी रायपुर में ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ का निर्माण कराने की घोषणा की। इसका भूमि पूजन सांसद राहुल गांधी के हाथों आगामी 3 फरवरी को किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु


29वीं बाल विज्ञान कॉन्ग्रेस | उत्तराखंड | 31 Jan 2022

चर्चा में क्यों?

29 जनवरी, 2022 को उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा 29वीं बाल विज्ञान कॉन्ग्रेस का आयोजन किया गया।

प्रमुख बिंदु