प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 30 Dec 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तराखंड Switch to English

उत्तराखंड में जानवरों के हमले

चर्चा में क्यों?

वन विभाग के आँकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 में बाघों और तेंदुओं से जुड़े मानव-वन्यजीव संघर्ष में 43 मौतें देखी गईं।

मुख्य बिंदु:

  • भारतीय वन्यजीव संरक्षण सोसायटी (WPSI) ने वर्ष 2023 के दौरान देश में 204 मौतों का आँकड़ा जारी किया है।
    • जनवरी 2000 से दिसंबर 2023 तक, तेंदुए और बाघ के हमलों में कुल 551 लोगों की जान चली गई और 1,833 से अधिक लोग घायल हो गए।
  • देश के 53 बाघ अभयारण्यों में से कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व (CTR) में बाघों की सबसे अधिक संख्या 260 बताई गई है।
  • वर्ष 2018 में बताए गए आँकड़ों की तुलना में उत्तराखंड में बाघों की आबादी 442 से बढ़कर 560 हो गई है। उत्तराखंड में तेंदुओं की अनुमानित संख्या 3,115 है।
  • जून 2001 के बाद से, कुल 1,663 तेंदुओं की मौत दर्ज की गई है, जिनमें से कई अन्य कारणों के अलावा दुर्घटनाओं या अंतर-प्रजाति संघर्षों के कारण हुई हैं।


उत्तराखंड Switch to English

उत्तराखंड ‘विंटर कार्निवाल’

चर्चा में क्यों?

हाल ही में उत्तराखंड की स्थानीय संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिये मसूरी में 4 दिवसीय मसूरी में ‘विंटर कार्निवाल’, स्टार नाइट, फूड फेस्टिवल का होगा आयोजन किया गया।

मुख्य बिंदु:

  • कार्निवल ने लोकप्रियता हासिल की और पर्यटकों तथा स्थानीय लोगों के लिये एक प्रमुख आकर्षण बन गया, साथ ही पर्यटन को बढ़ावा मिला एवं स्थानीय व्यवसायों को लाभ हुआ।
  • इस “विंटर कार्निवल” ने बड़े पैमाने पर लोकप्रियता हासिल की और पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों के लिये एक प्रमुख आकर्षण बन गया है। इसने पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय व्यवसायों को लाभ पहुँचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
  • इस वर्ष के उत्सव का विषय ‘मोटे अनाजों और फसल से बने व्यंजनों की एक विस्तृत शृंखला’ है।
  • इस कार्यक्रम में खाद्य उत्सव के साथ-साथ कई संगीत और सांस्कृतिक प्रदर्शन भी शामिल हैं।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow