प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

छत्तीसगढ स्टेट पी.सी.एस.

  • 30 Sep 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
छत्तीसगढ़ Switch to English

राज्य में बिलासपुर वनवृत्त में सर्वाधिक तेंदू पत्ता का संग्रहण

चर्चा में क्यों?

हाल ही में राज्य लघु वनोपज से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में चालू वित्त वर्ष के दौरान समस्त 6 वनवृत्तों में से बिलासपुर वन के अंतर्गत सर्वाधिक 2 लाख 76 हज़ार 670 मानक बोरा तेंदू पत्ता का संग्रहण हुआ है।

प्रमुख बिंदु

  • गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में चालू वित्त वर्ष के दौरान तेंदू पत्ता संग्रहण सीजन में 522 करोड़ रुपए से अधिक की राशि के 13 लाख 5 हज़ार 710 मानक बोरा तेंदू पत्ता का संग्रहण हुआ है। इसमें तेंदू पत्ता संग्राहकों को 110 करोड़ 21 लाख रुपए की संग्रहण राशि का शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया गया है। 
  • बिलासपुर वनवृत्त के अंतर्गत 110 करोड़ 61 लाख रुपए की राशि के 2 लाख 76 हज़ार 670 मानक बोरा तेंदू पत्ता का संग्रहण हुआ। इनमें वनमंडलवार बिलासपुर में 29 हज़ार 715 मानक बोरा, मरवाही में 19 हज़ार 440 मानक बोरा, जांजगीर-चांपा में 3 हज़ार 763 मानक बोरा, रायगढ़ में 44 हज़ार 702 मानक बोरा, धरमजयगढ़ में 70 हज़ार 157 मानक बोरा, कोरबा में 42 हज़ार 960 मानक बोरा तथा कटघोरा में 65 हज़ार 932 मानक बोरा तेंदू पत्ता का संग्रहण हुआ।
  • इसके पश्चात् सरगुजा वनवृत्त के अंतर्गत 102 करोड़ 10 लाख रुपए की राशि के 2 लाख 55 हज़ार 675 मानक बोरा तेंदू पत्ता का संग्रहण किया गया है। इनमें वनमंडलवार जशपुर में 23 हज़ार 297 मानक बोरा, मनेंद्रगढ़ में 32 हज़ार मानक बोरा, कोरिया में 20 हज़ार 996 मानक बोरा, सरगुजा में 30 हज़ार 645 मानक बोरा तथा सूरजपुर में 58 हज़ार 207 मानक बोरा तेंदू पत्ता का संग्रहण किया गया है।
  • इसी तरह कांकेर वनवृत्त के अंतर्गत 98 करोड़ 98 लाख रुपए की राशि के 2 लाख 49 हज़ार 679 मानक बोरा तेंदू पत्ता का संग्रहण हुआ है। इनमें वनमंडलवार पूर्व भानुप्रतापपुर में 91 हज़ार 320 मानक बोरा, पश्चिम भानुप्रतापपुर में 70 हज़ार 120 मानक बोरा, दक्षिण कोंडागाँव में 12 हज़ार 446 मानक बोरा तथा केशकाल में 21 हज़ार 107 मानक बोरा, नारायणपुर में 15 हज़ार 322 मानक बोरा, कांकेर में 34 हज़ार 364 मानक बोरा तेंदू पत्ता का संग्रहण किया गया है।
  • वनवृत्त रायपुर के अंतर्गत 75 करोड़ 32 लाख रुपए की राशि के एक लाख 88 हज़ार 527 मानक बोरा तेंदू पत्ता का संग्रहण हुआ है। इनमें वनमंडलवार धमतरी में 22 हज़ार 890 मानक बोरा, गरियाबंद में 69 हज़ार 890 मानक बोरा, महासमुंद में 74 हज़ार 871 मानक बोरा तथा बलौदाबाज़ार में 20 हज़ार 877 मानक बोरा तेंदू पत्ता का संग्रहण किया गया है। 
  • वनवृत्त जगदलपुर के अंतर्गत 70 करोड़ 60 लाख रुपए की राशि के एक लाख 76 हज़ार 505 मानक बोरा तेंदू पत्ता का संग्रहण किया गया है। इनमें वनमंडलवार बीजापुर में 75 हज़ार 395 मानक बोरा, सुकमा में 75 हज़ार 913 मानक बोरा, दंतेवाड़ा में 10 हज़ार 395 मानक बोरा, जगदलपुर में 14 हज़ार 802 मानक बोरा तेंदू पत्ता का संग्रहण हुआ है।
  • इसके पश्चात् वनवृत्त दुर्ग के अंतर्गत 63 करोड़ 46 लाख रुपए की राशि के एक लाख 58 हज़ार 653 मानक बोरा तेंदू पत्ता का संग्रहण हुआ है। इनमें वनमंडलवार राजनांदगांव में 65 हज़ार 559 मानक बोरा, खैरागढ़ में 34 हज़ार 698 मानक बोरा, बालोद में 20 हज़ार 383 मानक बोरा तथा कवर्धा में 38 हज़ार मानक बोरा तेंदू पत्ता का संग्रहण हुआ है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow