मुख्यमंत्री ने किया ध्यानचंद म्यूजियम का लोकार्पण | उत्तर प्रदेश | 30 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

29 अगस्त, 2023 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद म्यूजियम का झाँसी में लोकार्पण किया। साथ ही यहाँ पर विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया।

प्रमुख बिंदु


सुशील मोदी और विवेक ठाकुर बनाए गए संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष | बिहार | 30 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

29 अगस्त, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार बिहार के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी को कार्मिक, लोक शिकायत, कानून और न्याय समिति का अध्यक्ष और भाजपा सांसद विवेक ठाकुर को शिक्षा, महिला, बच्चे, युवा और खेल संबंधी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

प्रमुख बिंदु


राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक : ‘राजस्थान मिशन-2030’ की समीक्षा | राजस्थान | 30 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

29 अगस्त, 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास पर राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। इसमें ‘राजस्थान मिशन-2030’ एवं प्रदेश में सुचारु विद्युत आपूर्ति को लेकर समीक्षा की गई।

प्रमुख बिंदु


मंत्रिमंडल का अहम निर्णय : अब पार्ट टाइम कार्मिकों को भी मिलेंगे सेवानिवृत्ति परिलाभ, जयपुर में बनेगा पहला जेम बोर्स | राजस्थान | 30 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

29 अगस्त, 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिपरिषद् की बैठक में ‘राजस्थान पार्ट टाइम कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग रूल्स-2023’ का अनुमोदन, जयपुर में जेम बोर्स की स्थापना तथा विभिन्न संस्थाओं को भूमि आवंटन जैसे महत्त्वपूर्ण निर्णय लिये गए। साथ ही, जीव-जंतु कल्याण बोर्ड का नाम ‘अमृता देवी राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड’करने का भी बड़ा फैसला किया गया।

प्रमुख बिंदु


आरपीएससी: आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं में मिलेगा 10 मिनट का अतिरिक्त समय | राजस्थान | 30 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

29 अगस्त, 2023 को राजस्थान लोक सेवा आयोग के सचिव ने बताया कि आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली वस्तुनिष्ठ परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

प्रमुख बिंदु


संस्कृत भाषा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विद्वानों तथा संस्थाओं का हुआ सम्मान | राजस्थान | 30 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

29 अगस्त, 2023 को राजस्थान के संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित राज्यस्तरीय संस्कृत विद्वान समारोह में संस्कृत भाषा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विद्वानों तथा संस्थाओं को सम्मानित किया।

प्रमुख बिंदु


प्राथमिक बीज उत्पादक सहकारी समितियों को बीज संघ की सदस्यता | मध्य प्रदेश | 30 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

29 अगस्त, 2023 को मध्य प्रदेश सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बीज उत्पादक एवं विपणन संघ की संचालक मंडल की बैठक में 8 प्राथमिक बीज उत्पादक सहकारी समितियों को बीज संघ की सदस्यता प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

प्रमुख बिंदु


विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: हरियाणा के 18 पहलवान हुए चयनित | हरियाणा | 30 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

27 अगस्त, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में 16 से 24 सितंबर तक होने वाली सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिये पंजाब के पटियाला स्थित साई सेंटर में हुए ट्रायल में चयनित 30 पहलवानों में 18 पहलवान हरियाणा के हैं।

प्रमुख बिंदु


उत्कृष्ट मुखिया को सम्मानित करेगा झारखंड राज्य खाद्य आयोग | झारखंड | 30 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

29 अगस्त, 2023 को झारखंड राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी कि आयोग के स्थापना दिवस (9 दिसंबर) को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के क्रियान्वयन और निगरानी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखिया को सम्मानित किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु


ब्रेन डेथ की घोषणा करने वाला झारखंड का पहला अस्पताल बना रिम्स | झारखंड | 30 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

29 अगस्त, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार रिम्स (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) राज्य का पहला अस्पताल बन गया है, जो ब्रेन डेथ की घोषणा कर सकेगा।

प्रमुख बिंदु


मुख्यमंत्री ने चंपारण में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया | छत्तीसगढ़ | 30 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

29 अगस्त, 2023 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंपारण के श्री चंपेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के तहत कराए गए निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।

प्रमुख बिंदु


26वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के समस्त विजेता खिलाड़ियों को वन मंत्री ने किया पुरस्कृत | छत्तीसगढ़ | 30 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

29 अगस्त, 2023 को छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने 26वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के समस्त विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।

प्रमुख बिंदु


उत्तराखंड को जल्द मिलेगा लोकायुक्त | उत्तराखंड | 30 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

29 अगस्त, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार भ्रष्टाचार पर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत उत्तराखंड सरकार जल्द ही लोकायुक्त की नियुक्ति कर सकती है। सबसे पहले मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पाँच सदस्यीय चयन समिति बनेगी, जो लोकायुक्त की तलाश के लिये खोजबीन (सर्च) कमेटी का गठन करेगी।

प्रमुख बिंदु


मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ | उत्तराखंड | 30 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

29 अगस्त, 2023 को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी. सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में ‘मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना’का शुभारंभ किया तथा कुछ खिलाड़ियों को दो-दो हज़ार रुपए का चेक भी प्रदान किया।

प्रमुख बिंदु