प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 30 Aug 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तराखंड Switch to English

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना

चर्चा में क्यों?

29 अगस्त, 2022 को राष्ट्रीय खेल दिवस पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ की शुरुआत की।

प्रमुख बिंदु 

  • मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आठ से 14 वर्ष आयु के खिलाड़ियों को प्रत्येक माह 1500 रुपए की खेल छात्रवृत्ति देने की शुरुआत करते हुए कई अन्य घोषणाएँ भी कीं।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’से कुल 3900 बालक एवं बालिकाओं को लाभ मिलेगा। इसके बाद 14 से 23 साल के खिलाड़ियों को भी छात्रवृत्ति दी जाएगी। खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में पहले की तरह चार प्रतिशत आरक्षण लागू करने का फिर से प्रयास किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेल विकास निधि की स्थापना की जाएगी। इसके तहत प्रत्येक ज़िले में आठ-आठ खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति होगी। मलखंब खेल को नीति में शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही खेल विभाग में अनुबंध रखे प्रशिक्षकों को भारतीय खेल प्राधिकरण के अनुबंध प्रशिक्षकों के समान मानदेय दिया जाएगा।
  • कार्यक्रम में खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि खिलाड़ियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति उनकी प्रतिभा पर निर्भर करेगी। खेल छात्रवृत्ति पेंशन योजना नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिये दी जा रही है।

उत्तराखंड Switch to English

राज्य में 33 नए पर्यटन स्थलों पर बनेंगे हेलीपैड और हेलीपोर्ट

चर्चा में क्यों?

29 अगस्त, 2022 को उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये 33 पर्यटक स्थलों पर हेलीपैड और हेलीपोर्ट बनाए जाने के निर्देश दिये।

प्रमुख बिंदु 

  • बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में चारधाम के अलावा प्रदेश की खूबसूरती और आबोहवा से पर्यटन क्षेत्र में काफी संभावनाएँ हैं। उन्होंने पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में अधिक-से-अधिक हेलीपोर्ट्स और हेलीपैड्स बनाए जाने के निर्देश दिये।
  • उन्होंने कहा कि राज्य में जॉय राइड्स की काफी संभावनाएँ हैं। इसके साथ ही हिमालय दर्शन जैसी योजनाओं को अधिक-से-अधिक स्थानों से संचालित किया जाए।
  • मुख्य सचिव ने कहा कि हेलीपोर्ट और हेलीपैड का मास्टर प्लान बनाते समय भविष्य की संभावनाओं और आवश्यकताओं को देखते हुए योजना बनाई जाए। इन हेलीपोर्ट और हेलीपैड्स का ट्रैफिक प्लान अगले 20, 25, 50 साल के ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए बनाया जाए।
  • उन्होंने कहा कि रामनगर में हेलीपैड और हेलीपोर्ट की अधिक संभावनाएँ हैं। उन्होंने डीएम नैनीताल को इस पर प्राथमिकता से काम करने के निर्देश दिये। उन्होंने मसूरी, नैनीताल और हरिद्वार जैसे पर्यटन स्थलों में दो या उससे अधिक हेलीपोर्ट या हेलीपैड बनाने के निर्देश दिये।
  • बैठक में बताया गया कि प्रदेश में कुल 83 हेलीपैड हैं, जिनमें 51 सरकारी और 32 प्राइवेट हैं। 22 हेलीपैड पर काम चल रहा है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2