प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

राजस्थान स्टेट पी.सी.एस.

  • 30 Jun 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
राजस्थान Switch to English

जोधपुर एवं कोटा में स्थापित होंगे साइकोलॉजिकल काउंसलिंग सेंटर

चर्चा में क्यों?

28 जून, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के जयपुर, जोधपुर एवं कोटा मेडिकल कॉलेजों में साइकोलॉजिकल काउंसलिंग सेंटर स्थापित किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है।

प्रमुख बिंदु  

  • साइकोलॉजिकल काउंसलिंग सेंटर स्थापित करने के साथ-साथ इस हेतु आवश्यक फर्नीचर एवं उपकरणों के क्रय की मंजूरी भी दी गई है।  
  • प्रस्ताव के अनुसार, यह सेंटर चिकित्सा महाविद्यालय/चिकित्सालय में उपलब्ध स्थान पर संचालित किये जाएंगे। प्रत्येक संस्थान के लिये 3 क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट, 6 काउंसलर्स, 4 वार्ड बॉय/सिक्योरिटी गार्ड/अटेंडेंट तथा 2 मशीन विद मैन की सेवाएँ अनुबंध पर लेने की स्वीकृति भी प्रदान की गई है।  
  • उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने बजट वर्ष 2023-24 में इस संबंध में घोषणा की थी।

राजस्थान Switch to English

प्रदेश में तटरक्षक मेडल से अलंकृत सैनिकों को भी मिलेगा सुविधाओं का लाभ

चर्चा में क्यों?

28 जून, 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में तटरक्षक मेडल से अलंकृत सैनिकों को भी राजस्थान शौर्य पुरस्कार (नकद पुरस्कार और भूमि अनुदान) नियम 1966 के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा देय सुविधाओं का लाभ देने के संबंध में आवश्यक स्वीकृति प्रदान की है। 

प्रमुख बिंदु 

  • प्रस्ताव के अनुसार, राष्ट्रपति तटरक्षक मेडल (वीरता) धारकों को 6 लाख रुपए नकद एवं 25 बीघा सिंचित भूमि या भूमि के एवज में 25 लाख रुपए नकद दिये जाएंगे।  
  • इसी प्रकार, तटरक्षक मेडल (वीरता) धारकों को 30 हज़ार रुपए नकद एवं 25 बीघा सिंचित भूमि या भूमि के एवज में 25 लाख रुपए नकद राशि दी जाएगी। पदकधारकों को ये लाभ 26 जनवरी, 1990 से देय होंगे। 
  • उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने बजट वर्ष 2023-24 में इस संबंध में घोषणा की थी।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow