प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 30 Apr 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तराखंड Switch to English

सूर्यधार झील

चर्चा में क्यों?

29 अप्रैल, 2022 को उत्तराखंड के सिंचाई एवं लघु सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने विभागीय समीक्षा बैठक में कहा कि सूर्यधार झील की गहराई को बिना अनुमति के 7 मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर कर दिया जाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

प्रमुख बिंदु

  • सूर्यधार झील परियोजना के निर्माण की घोषणा 29 जून, 2017 को तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की थी।
  • सूर्यधार झील उत्तराखंड में स्थित है। डोईवाला के भोगपुर में जाखम नदी पर बनाई गई सूर्यधार झील का उद्घाटन उत्तराखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 29 नवंबर, 2020 को किया था।
  • यह एक बहु-उद्देशीय झील है, जिसकी धारण क्षमता 77 हज़ार घन मीटर है। यह झील 550 मीटर लंबी, 28 मीटर चौड़ी एवं 10 मीटर गहरी है। इस झील से लगभग 18 गाँवों को सिंचाई और 19 गाँवों को पेयजल मिलेगा।
  • इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ क्षेत्र का विकास भी होगा।

उत्तराखंड Switch to English

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री से की गई शिकायतों का होगा त्वरित निपटान

चर्चा में क्यों?

29 अप्रैल, 2022 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में मुख्यमंत्री संदर्भों और पत्रों के ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की।

प्रमुख बिंदु

  • इस पोर्टल के माध्यम से शिकायतें संबंधित विभागों तक एक क्लिक से ही पहुँच जाएंगी, जिससे इन शिकायतों का तीव्र निपटारा किया जा सकेगा।
  • गौरतलब है कि अब तक मुख्यमंत्री कार्यालय को संबोधित पत्रों को मुख्यमंत्री लेटर मॉनिटरिंग पैकेज के माध्यम से पंजीकृत कर भौतिक रूप से संबंधित विभागों को भेजा जाता रहा है।
  • इसके अलावा अब मुख्यमंत्री को भेजी जाने वाली शिकायतों और पत्रों को सीएम हेल्पलाइन नंबर 1905 के साथ एकीकृत किया गया है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2