प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 30 Mar 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तराखंड Switch to English

मुख्यमंत्री धामी ने किया मंत्रालयों का बँटवारा, अपने पास रखे 24 विभाग

चर्चा में क्यों?

29 मार्च, 2022 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रालयों का बँटवारा कर दिया। धामी ने अपने पास 21 मंत्रालय व 24 विभाग रखे हैं। पिछले कार्यकाल में उनके पास 12 मंत्रालय थे।

प्रमुख बिंदु 

  • सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री ने अपने पास आबकारी, ऊर्जा, पेयजल, श्रम, गृह, राजस्व, कार्मिक, राज्य संपत्ति, नियोजन, सूचना, न्याय, आपदा प्रबंधन, नागारिक उड्डयन समेत 21 मंत्रालय रखे हैं। वह कुल 24 विभागों को देखेंगे। 
  • वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, जलागम प्रबंधन को बरकरार रखते हुए पंचायतीराज व ग्रामीण निर्माण नए मंत्रालय दिये गए हैं।
  • कैबिनेट मंत्री डॉ. धनसिंह रावत को प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, सहकारिता और संस्कृत शिक्षा मंत्रालय का प्रभार मिला है। 
  • कैबिनेट में शामिल किये गए प्रेमचंद अग्रवाल को वित्त, शहरी विकास एवं आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन एवं जनगणना मंत्रालय का प्रभार मिला है।
  • सुबोध उनियाल के पास अब कृषि एवं उद्यान मंत्रालय नहीं होंगे, उन्हें इस बार वन, भाषा, निर्वाचन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्रालय का प्रभार मिला है।
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण व ग्राम्य विकास मंत्रालय का प्रभार मिला है। 
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास के अलावा खेल एवं युवा कल्याण तथा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले का मंत्रालय देखेंगी।
  • मंत्रिमंडल में पहली बार शामिल हुए कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास को समाज कल्याण, परिवहन तथा लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम मंत्रालय दिये गए हैं। 
  • नए व युवा कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल व कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग दिये गए हैं।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow