प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 30 Mar 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

सौर ऊर्जा चालित ई-प्राइम मूवर यंत्र

चर्चा में क्यों?

हाल ही में केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान, भोपाल के विज्ञानियों ने सौर ऊर्जा चालित ई-प्राइम मूवर यंत्र विकसित किया है। 

प्रमुख बिंदु 

  • यह सौर ऊर्जा से चलित यंत्र है, जिससे किसान सिर्फ एक घंटे में सवा एकड़ ज़मीन में दवा का छिड़काव कर सकेंगे।
  • इतनी ही ज़मीन की जुताई, निराई-गोड़ाई पाँचे घंटे से कम समय में इस यंत्र की सहायता से की जा सकेगी, जिसमें ईंधन खर्च नहीं होगा।
  • इस यंत्र की बैटरी एक बार चार्ज होने के बाद तीन घंटे तक चलेगी। सौर ऊर्जा से चार्ज हुई बैटरी से किसान घर की बिजली भी जला सकेंगे।
  • इस यंत्र का उपयोग अनाज को लाने-ले जाने में भी होगा।
  • इसके अतिरिक्त संस्थान के विज्ञानियों ने सीएनजी इंजन भी बनाया है, जिसे ट्रैक्टर में लगवाने के बाद खेती की लागत कम की जा सकती है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow