उत्तर प्रदेश में 25 दिसंबर से 26 जनवरी तक आयोजित होगा ‘संस्कृति उत्सव 2023’ | उत्तर प्रदेश | 29 Nov 2023

चर्चा में क्यों?

28 नवंबर, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध बनाने और लोककला को देश सहित दुनियाभर में प्रसिद्धि दिलाने के लिये प्रदेश में 25 दिसंबर से 26 जनवरी, 2024 तक ‘संस्कृति उत्सव 2023’ का आयोजन किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु


बरेली की आशी को लस्ट स्टोरीज-2 के लिये मिले दो अवॉर्ड | उत्तर प्रदेश | 29 Nov 2023

चर्चा में क्यों?

हाल ही में बरेली की आशी को मुंबई में आयोजित फिल्मफेयर अवार्ड-2023 में लस्ट स्टोरीज-2 के लिये बेस्ट पिक्चर और बेस्ट डायरेक्शन का पुरस्कार मिला है।

प्रमुख बिंदु


बायोडीजल के उत्पादन, वितरण से संबंधित एड्वांस्ड वेब पोर्टल का विकास | उत्तर प्रदेश | 29 Nov 2023

चर्चा में क्यों?

28 नवंबर, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार बायोडीजल के उत्पादन, भंडारण, क्रय व वितरण की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिये एक अत्याधुनिक व विशिष्ट पोर्टल का विकास कराएगा।

प्रमुख बिंदु


लखनऊ विश्वविद्यालय एकेडमिक ऑटोनॉमी के ग्रेड वन में हुआ शामिल | उत्तर प्रदेश | 29 Nov 2023

चर्चा में क्यों?

28 नवंबर, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने लखनऊ विश्वविद्यालय को श्रेणी-1 के विश्वविद्यालय का दर्जा दिया है। इससे विश्वविद्यालय तय शर्तें पूरी करके ऑनलाइन और दूरस्थ शिक्षा के पाठ्यकम शुरू कर सकेगा। इसके साथ ही उसे अगले स्तर की शैक्षणिक स्वायत्तता भी मिल पाएगी।

प्रमुख बिंदु


बिहार शिक्षा विभाग ने जारी किया मॉडल टाइम टेबल | बिहार | 29 Nov 2023

चर्चा में क्यों?

28 नवंबर, 2023 को बिहार के शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों के लिये मॉडल टाइम टेबल जारी किया गया है। यह 1 दिसंबर से सभी विद्यालयों में समान रूप से प्रभावी होगा।

प्रमुख बिंदु


भीलवाड़ा के कैलाश के नाम विश्व की सबसे बड़ी रोटी बनाने का रिकॉर्ड | राजस्थान | 29 Nov 2023

चर्चा में क्यों?

27 नवंबर, 2023 को भीलवाड़ा शहर के कैलाश सोनी के नाम पर विश्व की सबसे बड़ी रोटी बनाने का विश्व कीर्तिमान दर्ज किया गया है। साथ ही भीलवाड़ा में सोनी को इस रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है।

प्रमुख बिंदु

 


कैंसर रोग की ‘थर्ड एवं फोर्थ स्टेज’ के मरीजों को मिलेगी वृद्धावस्था सम्मान भत्ता के समान वित्तीय सहायता | हरियाणा | 29 Nov 2023

चर्चा में क्यों?

27 नवंबर, 2023 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कैंसर रोग की ‘थर्ड एवं फोर्थ स्टेज’ के मरीजों को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना की तर्ज पर मासिक वित्तीय सहायता देने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी गई। यह योजना आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशन की तिथि से लागू होगी।

प्रमुख बिंदु


बकाया राशि की वसूली के लिये ‘हरियाणा एकमुश्त व्यवस्थापन स्कीम 2023’ को मिली मंज़ूरी | हरियाणा | 29 Nov 2023

चर्चा में क्यों?

27 नवंबर, 2023 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में हरियाणा में बकाया राशि की वसूली में तेजी लाने और मुकदमेबाजी कम करने के उद्देश्य से ‘एकमुश्त व्यवस्थापन स्कीम 2023’ नामक एक अनूठी योजना को मंज़ूरी प्रदान की गई।

प्रमुख बिंदु


हरियाणा मंत्रिमंडल ने संचार और कनेक्टिविटी अवसंरचना नीति में संशोधन को दी मंज़ूरी | हरियाणा | 29 Nov 2023

चर्चा में क्यों?

27 नवंबर, 2023 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में पूरे राज्य में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिये उच्च गुणवत्ता वाली प्रौद्योगिकी और संचार बुनियादी ढाँचे की उपलब्धता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘कम्युनिकेशन एंड कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर पॉलिसी-2023’ में संशोधन को मंज़ूरी दी गई है।

प्रमुख बिंदु


पानीपत रिफाइनरी के विस्तार के लिये तीन गाँवों की ग्राम पंचायतों को ज़मीन बेचने की मंज़ूरी मिली | हरियाणा | 29 Nov 2023

चर्चा में क्यों?

27 नवंबर, 2023 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में आईओसीएल पानीपत रिफाइनरी के पहले चरण के विस्तार के लिये तीन गाँवों की ग्राम पंचायतों को 350.5 एकड़ पंचायती ज़मीन को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन पानीपत रिफाइनरी व पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स पानीपत को बेचने की मंज़ूरी प्रदान की गई।

प्रमुख बिंदु


राज्य की पिछड़ा वर्ग ब्लॉक-ए की 7 जातियाँ हरियाणा अनुसूचित जाति वर्ग सूची में शामिल | हरियाणा | 29 Nov 2023

चर्चा में क्यों?

27 नवंबर, 2023 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में हरियाणा राज्य की पिछड़ा वर्ग ब्लॉक-ए में क्रम संख्या-1 से 7 जातियों नामत: अहेरिया, अहेरी, हेरी, हरि, तुरी या थोरी को हटाकर हरियाणा अनुसूचित जाति वर्ग सूची में शामिल करने का निर्णय लिया गया है।

प्रमुख बिंदु


हर घर नल जल योजना में पाकुड़ और गोड्डा फिसड्डी | झारखंड | 29 Nov 2023

चर्चा में क्यों?

29 नवंबर, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार ‘जल जीवन मिशन’ के तहत चल रही ‘हर घर नल जल योजना’ में झारखंड के पाकुड़ और गोड्डा ज़िले देश के सबसे पिछड़े ज़िलों में शामिल हैं।

प्रमुख बिंदु


मुख्यमंत्री ने किया छठवें आपदा प्रबंधन वैश्विक सम्मेलन का शुभारंभ | उत्तराखंड | 29 Nov 2023

चर्चा में क्यों?

28 नवंबर, 2023 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में स्थित क्लेमेंट टाउन स्थित ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में छठवें आपदा प्रबंधन वैश्विक सम्मेलन का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु

   


देश का सबसे लंबा रेस्क्यू ऑपरेशन बना सिलक्यारा | उत्तराखंड | 29 Nov 2023

चर्चा में क्यों?

28 नवंबर, 2023 को उत्तरकाशी ज़िले के सिलक्यारा में निर्माणाधीन सुरंग में भू-धंसाव से फँसे 41 मज़दूरों को 17 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद सफलतापूर्वक बाहर निकल लिया गया। इसके साथ ही ऑपरेशन सिलक्यारा किसी सुरंग या खदान में फँसे मज़दूरों को निकालने वाला देश का सबसे लंबा रेस्क्यू ऑपरेशन बन गया है।

प्रमुख बिंदु