प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 28 Sep 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
बिहार Switch to English

बिहार के 174 प्रखंडों में खुलेगा दीदी अधिकार केंद्र

चर्चा में क्यों?

  • 27 सितंबर, 2023 को बिहार में जीविका के परियोजना प्रबंधक नीरज कुमार ने बताया कि बिहार के 174 प्रखंडों में दीदी अधिकार केंद्र खोले जाएंगे। अधिकार दीदी जीविका समूह में से ही चयनित एक दीदी होंगी।

प्रमुख बिंदु

  • नीरज कुमार ने बताया कि अस्पतालों में खुले हेल्प डेस्क की तरह ही ब्लॉक में दीदी अधिकार केंद्र खोले जाएंगे। लोग ब्लॉककर्मियों के पास जाने से पहले अधिकार दीदी से मिलेंगे। वह ब्लॉक पर जिस कार्य के लिये आए हैं, उसकी जानकारी देंगे, इसके बाद अधिकार दीदी उन्हें संबंधित कर्मियों से समन्वय कराएंगी।
  • कई लोग अधिकारियों और कर्मियों तक नहीं पहुँच पाते, इसके कारण उनका काम नहीं हो पाता है। कुछ लोगों को यह भी पता नहीं होता है कि उनका काम कहाँ होगा। ऐसे लोगों को अधिकार दीदी से मदद मिलेगी।
  • यह केंद्र प्रखंड परिसर में ही होगा। चल रहे कार्यों की निगरानी एवं दलालों पर नज़र अधिकार दीदी ही रखेंगी। वहीं, अधिकार दीदी के कार्य पर क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) की नज़र रहेगी।

 


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow