झारखंड की पंचायतें टीबी मुक्त घोषित | झारखंड | 28 Aug 2024

चर्चा में क्यों?

सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (National Tuberculosis Elimination Programme- NTEP) के तहत झारखंड की कुल 38 पंचायतों को क्षय रोग (टीबी) मुक्त घोषित किया गया है।

मुख्य बिंदु:

यह जानकारी झारखंड राज्य क्षय रोग प्रकोष्ठ और सामुदायिक स्वास्थ्य के लिये शिक्षा एवं वकालत संसाधन समूह (Resource Group for Education and Advocacy for Community Health) द्वारा घोषित की गई।

झारखंड में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) का लक्ष्य प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान और वयस्क बीसीजी टीकाकरण कार्यक्रम सहित विभिन्न पहलों के माध्यम से वर्ष 2025 तक क्षय रोग (टीबी) का उन्मूलन करना है।

क्षय रोग

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान