उत्तर प्रदेश की गीतिका श्रीवास्तव पाकिस्तान में चार्जे डी’अफेयर्स के तौर पर नियुक्त | उत्तर प्रदेश | 29 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

28 अगस्त, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश की रहने वाली गीतिका श्रीवास्तव को पाकिस्तान में चार्जे डी'अफेयर्स के तौर पर नियुक्त किया है।

प्रमुख बिंदु


बिहार के 3 अध्यापकों को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार | बिहार | 29 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

27 अगस्त, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 के तहत देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों की घोषणा कर दी है। इसके तहत बिहार के तीन शिक्षक देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों की सूची में शामिल किये गए हैं।

प्रमुख बिंदु


मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग के विभिन्न प्रस्तावों का किया अनुमोदन | राजस्थान | 29 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

28 अगस्त, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिये जाने की बजट घोषणा की क्रियान्विति में पर्यटन विभाग से प्राप्त विभिन्न प्रस्तावों का प्रशासनिक अनुमोदन किया। इस अनुमोदन से पर्यटन इकाइयों का कार्य सुगम होगा।

प्रमुख बिंदु


मुख्यमंत्री का महत्त्वपूर्ण निर्णय - न्यूनतम मज़दूरी में 26 रुपए प्रतिदिन की होगी बढ़ोतरी | राजस्थान | 29 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

28 अगस्त, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने श्रमिकों को आर्थिक एवं सामाजिक संबल देने का अहम निर्णय लेते हुए प्रत्येक श्रेणी के लिये न्यूनतम मज़दूरी की दरों में 26 रुपए प्रतिदिन की बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी है।

प्रमुख बिंदु


मुख्यमंत्री ने वित्त सेवा अधिकारी संघ की पुस्तक ‘वित्त व्यवस्था’ का किया विमोचन | मध्य प्रदेश | 29 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

28 अगस्त, 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में वित्त सेवा अधिकारी संघ द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘वित्त व्यवस्था’ का विमोचन किया।

प्रमुख बिंदु


साँची सोलर सिटी कम करेगी लगभग 14000 टन कार्बन उत्सर्जन | मध्य प्रदेश | 29 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

28 अगस्त, 2023 को मध्य प्रदेश के जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार देश की पहली सोलर सिटी साँची में ग्रिड कनेक्टेड संयंत्र, रूफटॉप, सोलर घरेलू उपकरण, सौर संचालित सार्वजनिक सुविधाओं के संयंत्रों और ई-मोबिलिटी से सालाना 13 हज़ार 747 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी।

प्रमुख बिंदु


विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023: हरियाणा के नीरज चोपड़ा बने पहले भारतीय वर्ल्ड चैंपियन | हरियाणा | 29 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

28 अगस्त, 2023 को हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में हरियाणा के पानीपत ज़िले के नीरज चोपड़ा 88.17 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ, सीनियर विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए।

प्रमुख बिंदु


झारखंड के सभी प्रखंडों में लगेगा स्वास्थ्य मेला | झारखंड | 29 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

28 अगस्त, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य के सभी 263 प्रखंडों में स्वास्थ्य मेला लगाया जाएगा। इसका आयोजन 14 से 18 सितंबर तक उस क्षेत्र की सामाजिक-सांस्कृतिक व्यवस्था, रोग प्रसार को ध्यान में रखकर किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु


स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल के प्राचार्य डॉ. बृजेश पांडेय राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिये चयनित | छत्तीसगढ़ | 29 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

28 अगस्त, 2023 को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल ब्रम्हपारा, अंबिकापुर के प्राचार्य डॉ. बृजेश पांडेय का चयन राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2023 के लिये हुआ है।

प्रमुख बिंदु


कौही लिफ्ट इरीगेशन योजना का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण, 2500 हेक्टेयर में सिंचाई होगी | छत्तीसगढ़ | 29 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

28 अगस्त, 2023 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग ज़िले के पाटन के कौही में 7 करोड़ रुपए की लागत से बनी कौही लिफ्ट इरीगेशन योजना का लोकार्पण किया। इससे 2500 हेक्टेयर में सिंचाई हो सकेगी।

प्रमुख बिंदु


उत्तराखंड में इसी साल से एमबीबीएस छात्रों को मिलेगा हिन्दी में पढ़ने का विकल्प | उत्तराखंड | 29 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

28 अगस्त, 2023 को उत्तराखंड के देहरादून स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा (एचएनबी) चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) हेम चंद्र ने दीक्षांत समारोह के दौरान मीडिया को बताया कि इस साल से एमबीबीएस दाखिले लेने वाले छात्रों को हिन्दी में पढ़ने का विकल्प भी दिया जाएगा। इसके लिये एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है।

प्रमुख बिंदु


उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल छात्रों के लिये कीं कई महत्त्वपूर्ण घोषणाएँ | उत्तराखंड | 29 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

28 अगस्त, 2023 को उत्तराखंड के देहरादून स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा (एचएनबी) चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने घोषणा की कि राज्य के गरीब मेधावियों को अब एमबीबीएस, एमडी, एमएस की पढ़ाई करने के लिये राज्य सरकार आधी फीस देगी।

प्रमुख बिंदु