प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 27 Aug 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तराखंड Switch to English

मुख्यमंत्री ने किया देहरादून-अल्मोड़ा हेली सेवा का शुभारंभ

चर्चा में क्यों?

26 अगस्त, 2022 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर ‘उड़ान योजना’के तहत देहरादून-अल्मोड़ा हेली सेवा का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु 

  • उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी. रवि शंकर ने कहा कि देहरादून से अल्मोड़ा के लिये हवाई सेवा शुरू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय लोग भी कम समय में सफर कर सकेंगे।
  • उन्होंने बताया कि अभी डीजीसीए की ओर से हेली सेवा को सप्ताह में एक दिन चलाने की अनुमति दी गई है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर इसे प्रतिदिन भी किया जा सकता है।
  • गौरतलब है कि हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से देहरादून से अल्मोड़ा के लिये हेली सेवा संचालित करने की अनुमति देने की मांग की थी।
  • नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पवन हंस को देहरादून से अल्मोड़ा के बीच हेली सेवा संचालित करने की अनुमति दी है।
  • इससे डेढ़ घंटे में दून से अल्मोड़ा पहुँच सकेंगे। सड़क मार्ग से 12 से 13 घंटे का सफर तय करना पड़ता है। हेली सेवा का किराया प्रति यात्री 7700 रुपए तय किया गया है।
  • हेली सेवा जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पंतनगर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ तक चलेगी। यही रूट वापसी का भी रहेगा।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2