लखनऊ शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 सितंबर से शुरू   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 29 Jul 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

एमपीकिसान ऐप

चर्चा में क्यों?

28, जुलाई 2022 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘मेरी गिरदावरी- मेरा अधिकार’में अब किसान अपनी फसल की जानकारी एमपीकिसान ऐप (MPKISAN App)  के माध्यम से दर्ज कर सकेंगे।

प्रमुख बिंदु

  • इस जानकारी का उपयोग फसल हानि, न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना, भावांतर योजना, किसान क्रेडिट कार्ड और कृषि ऋण में किया जाएगा।
  • किसान अपनी फसल की जानकारी 1 अगस्त से 15 अगस्त, 2022 तक दर्ज करा सकते हैं। किसान की इस जानकारी का आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एवं पटवारी से सत्यापन होगा।
  • ‘मेरी गिरदावरी-मेरा अधिकार’में किसान को यह सुविधा उपलब्ध करवाई गई है कि वे अपने खेत से ही स्वयं फसल की जानकारी एमपीकिसान ऐप पर दर्ज कर अपने आप को रजिस्टर कर सकते हैं।
  • किसान इस ऐप पर लॉगिन कर फसल स्व-घोषणा, दावा ऑपत्ति आप्शन पर क्लिक कर अपने खेत को जोड़ सकते हैं।
  • खाता जोड़ने के बाद खाते के समस्त खसरा की जानकारी एप में उपलब्ध होगी। उपलब्ध खसरा की जानकारी में से किसी भी खसरे पर क्लिक करने पर एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) के माध्यम से जानकारी उपलब्ध होगी।
  • किसान के सहमत होने पर एक क्लिक से फसल की जानकारी को दर्ज किया जा सकेगा। संभावित फसल की जानकारी से असहमत होने पर खेत में बोई गई फसल की जानकारी खेत में उपस्थित होकर लाइव फोटो के साथ दर्ज की जा सकती है।

मध्य प्रदेश Switch to English

करोंद मंडी में बनेगा एयर वेंटीलेटेड फ्लावर डोम

चर्चा में क्यों?

28 जुलाई, 2022 को केंद्र सरकार के कृषि एवं किसान मंत्रालय ने उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह के भोपाल की करोंद मंडी परिसर में फूलों के लिये मध्य प्रदेश के पहले एयर वेंटीलेटेड फ्लावर डोम बनाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दे दी।

प्रमुख बिंदु

  • राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि फूलों की खेती करने वाले किसानों को एयर वेंटीलेटेड फ्लावर डोम के बन जाने से अपनी फसल का वाज़िब दाम प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
  • मंडी में आए किसानों को अच्छे दाम नहीं मिलने की स्थिति में फूलों को रखने की सुविधा मिल जाएगी और अच्छे दाम मिलने पर किसान उन्हें बेच सकेंगे। इससे किसान बिचौलियों के शोषण से भी मुक्त होंगे और फूलों की खेती लाभ का व्यवसाय बनेगी।
  • राज्य मंत्री ने कहा कि भोपाल में 180.51 लाख रुपए लागत से यह एयर वेंटीलेटेड फ्लावर डोम बनाया जाएगा। प्रदेश का यह पहला डोम है। इसको विभाग की एमआईडीएच योजना में शामिल किया गया है। इसके साथ ही अन्य स्थानों पर आवश्यकता के अनुसार एयर वेंटीलेटेड फ्लावर डोम बनाए जाएंगे।

मध्य प्रदेश Switch to English

‘गवर्नमेंट सेक्टर इनिशिएटिव अवार्ड टू प्रमोट डिजिटल लर्निंग’

चर्चा में क्यों?

28 जुलाई, 2022 को हैदराबाद में 24वीं वर्ल्ड एजुकेशन समिट में मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग को ‘गवर्नमेंट सेक्टर इनिशिएटिव अवार्ड टू प्रमोट डिजिटल लर्निंग’मिला है।

प्रमुख बिंदु

  • इनोवेशन इन एजुकेशन विषय पर अंतर्राष्ट्रीय समारोह में उच्च शिक्षा आयुक्त दीपक सिंह ने पुरस्कार ग्रहण किया।
  • दीपक सिंह ने कहा कि प्रदेश को यह पुरस्कार राष्ट्रीय शिक्षा नीति के परिप्रेक्ष्य में डिजिटल लर्निंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर मिला है। इस प्रोत्साहन से भविष्य में भी प्रदेश उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर सकेगा।
  • विभाग द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने के साथ ही स्किल डेवलपमेंट के लिये व्यावसायिक विषय, प्रोजेक्ट, इंटर्नशिप, अप्रेंटेशिप और कम्युनिटी इंगेजमेंट जैसी गतिविधियों से विद्यार्थियों को रोज़गार से जोड़ने का कार्य किया गया है।
  • विदित है कि मध्य प्रदेश में सभी शासकीय विश्वविद्यालयों में डिजी लॉकर की व्यवस्था उपलब्ध है। इससे छात्रों को कहीं भी अपनी अंकसूची, उपाधि, डुप्लीकेट मार्कशीट, माइग्रेशन आदि प्रमाण-पत्र उपलब्ध हो सकेंगे।
  • विभाग द्वारा नवाचार, डिजिटल इनिशिएटिव्स, एकीकृत पोर्टल का निर्माण, ऑनलाइन प्रवेश, ई-शिक्षा, ई-कंटेंट निर्माण, ऑनलाइन ट्रेनिंग, वर्चुअल क्लासेज और दूरदर्शन के माध्यम से शिक्षण कार्य किये जा रहे हैं।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2