प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 29 Apr 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

इंदौर में तीन दिवसीय ‘एमपी ऑटो-शो-2022’

चर्चा में क्यों?

28 अप्रैल, 2022 को मध्य प्रदेश में ऑटो इंडस्ट्रीज को बढ़ावा देने के लिये इंदौर में तीन दिवसीय ऑटो एक्सपो ‘मध्य प्रदेश ऑटो-शो-2022’ का शुभारंभ हुआ। यह ऑटो-शो 30 अप्रैल तक सुपर कॉरिडोर एवं नैट्रेक्स ऑटो टेस्टिंग ट्रैक, पीथमपुर में होगा।

प्रमुख बिंदु

  • मध्य प्रदेश को ऑटोमोबाइल हब बनाने के लिये राज्य शासन द्वारा मध्य प्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एम.पी.आई.डी.सी.) के माध्यम से इंदौर में इस तीन दिवसीय ऑटो-शो  का आयोजन किया जा रहा है।
  • शो का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में ऑटो सेक्टर को बढ़ावा देना है, जिससे प्रदेश में निवेश एवं रोज़गार के अवसर बढ़ सकें।
  • ऑटो-शो में देश एवं विदेश की लगभग 100 बहुप्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरिंग एवं ऑटोमोबाइल कंपोनेंट मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियाँ शामिल हो रही हैं। इन सभी कंपनियों द्वारा अपने उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा।
  • इसमें सभी प्रकार के वाहन, जैसे- ई-ह्वीकल, ईंधनचलित पैसेंजर कार, कॉमर्शियल ह्वीकल, एग्रीकल्चरल ह्वीकल एवं अर्थमूविंग और कंस्ट्रक्शन ह्वीकल प्रदर्शित किये जाएंगे।
  • इंदौर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने वाले विशेष उपकरण, जिनका उपयोग नगर निगम इंदौर द्वारा किया जाता है, का प्रदर्शन भी ऑटो-शो में किया जाएगा। लगभग 10 ऑटो कंपनियों द्वारा ऑटो एक्सपो में अपने उत्पादों को लॉन्च किया जाएगा।
  • मध्य प्रदेश में स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिये आटो-शो में पृथक् से स्टार्टअप ज़ोन बनाया गया है, जिसमें ऑटो सेक्टर से संबंधित विभिन्न स्टार्टअप्स को बिना किसी शुल्क के स्थान उपलब्ध कराया गया है।
  • प्रदेश में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिये ऑटो-शो में विभिन्न बैठकें, जैसे- बायर्स सेलर मीट, बिजनेस-टू-गवर्नमेंट मीट, बिजनेस-टू-बिजनेस मीट सहित विभिन्न सेक्टर पर सेशंस होंगे, साथ ही प्रदेश की नीतियों से अतिथियों को अवगत कराया जाएगा।
  • ऑटोशो-2022 के माध्यम से पीथमपुर में विकसित एशिया के सबसे बड़े ऑटो टेस्टिंग ट्रैक नैट्रेक्स के बारे में विभिन्न ऑटो कंपनियों को जानकारी दी जाएगी। साथ ही, नैट्रेक्स में उपलब्ध सुविधाओं से किस प्रकार उनके व्यवसाय में टेस्टिंग सुविधाओं का लाभ लिया जा सकता है इसके बारे में अवगत कराया जाएगा।
  • नैट्रेक्स ऑटो टेस्टिंग ट्रैक पीथमपुर पर सुपर कार एवं सुपर बाइक रैली, ड्रैग रेस, विभिन्न टेस्टिंग ट्रैक का डेमो एवं गो-कार्ट जैसे मनोरंजक आयोजन भी किये जाएंगे।

मध्य प्रदेश Switch to English

तेंदूपत्ता संग्रहण दर अब 3 हज़ार रुपए प्रति मानक बोरा

चर्चा में क्यों?

27 अप्रैल, 2022 को मध्य प्रदेश वन विभाग ने प्रदेश के 45 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिये वर्ष 2022 संग्रहण काल के लिये तेंदूपत्ता संग्रहण दर 3 हज़ार रुपये प्रति मानक बोरा निर्धारित करने के आदेश जारी कर दिये।

प्रमुख बिंदु

  • उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल, 2022 को वन समितियों के सम्मेलन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तेंदूपत्ता संग्रहण दर बढ़ाए जाने की घोषणा की थी।
  • वर्ष 2021 तक संग्रहण दर 2500 रुपए प्रति मानक बोरा थी। इस वर्ष 16.29 लाख मानक बोरा का लक्ष्य रखा गया है।
  • मध्य प्रदेश राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक पुष्कर सिंह ने बताया कि तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा किया जाता है। प्रदेश में 60 ज़िला वनोपज सहकारी यूनियनों और 1066 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के माध्यम से यह संग्रहण किया जाता है।
  • वर्तमान में प्रदेश में 45 लाख तेंदूपत्ता संग्राहक हैं। इनमें से 50 फीसदी से ज़्यादा 23 लाख संग्राहक जनजाति वर्ग के हैं। इसी तरह 40 फीसदी महिला संग्राहक भी हैं।
  • इस वर्ष तेंदूपत्ता संग्रहण की दर में बढ़ोतरी से संग्रहण कार्य में संलग्न संग्राहकों को 500 करोड़ रुपए का संग्रहण पारिश्रमिक मिलेगा। यह पिछले वर्ष की तुलना में 81 करोड़ रुपए का अतिरिक्त पारिश्रमिक होगा, जो ग्रीष्म ऋतु में रोज़गार के अतिरिक्त साधन उपलब्ध कराने में सहायक होगा।

प्रबंध संचालक पुष्कर सिंह ने बताया कि तेंदूपत्ता संग्राहकों को लाभांश की राशि भी वितरित की जाती है। इस वर्ष से शुद्ध लाभांश को 70 प्रतिशत से बढ़ाकर 75 प्रतिशत सीधे तेंदूपत्ता संग्राहकों को वितरित किये जाने का निर्णय पूर्व में लिया जा चुका है।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow