प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

उत्तर प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 28 Dec 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

अयोध्या धाम जंक्शन

चर्चा में क्यों?

अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले शहर के अयोध्या जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या धाम जंक्शन कर दिया गया है।

  • 22 जनवरी 2024 को अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन समारोह की तैयारियाँ चल रही हैं।

मुख्य बिंदु:

  • 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भव्य रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे।
  • रेलवे स्टेशन में लिफ्ट, एक पर्यटक सूचना केंद्र और चिकित्सा सुविधाएँ शामिल होंगी। कहा जाता है कि यह रेलवे स्टेशन जितना आधुनिक है उतना ही इसका पौराणिक महत्त्व भी है।
    • पुनर्निर्मित प्लेटफार्मों, नए साइनबोर्ड, एस्केलेटर और दीवारों पर भगवान राम के भित्तिचित्रों के साथ, यह बाहर से एक भव्य मंदिर जैसा दिखता है तथा अंदर भी समान रूप से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है।
  • इमारत के अग्रभाग में बलुआ पत्थर के साथ कंक्रीट कोर वाला एक स्तंभ है, जिसके किनारे के सिरों पर पारंपरिक दृश्य प्रदान करने हेतु बलुआ पत्थर के ऊँचे गोल खंभे स्थापित किये गए हैं।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow