प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 28 Dec 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तराखंड Switch to English

मुख्यमंत्री को मिला ‘स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान-2022’

चर्चा में क्यों?

27 दिसंबर, 2022 को उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री स्व. नित्यानंद स्वामी के 94वें जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नित्यानंद स्वामी जन सेवा समिति द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ‘स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान, 2022’ से सम्मानित किया गया।

प्रमुख बिंदु 

  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संगीत, शिक्षा, उद्योग, चिकित्सा एवं सांस्कृतिक संपदा से जुड़े व्यत्तियों को भी सम्मानित किया।
  • उन्होंने बताया कि प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में नित्यानंद स्वामी ने अंत्योदय के विचार को अपने कार्यों के माध्यम से सिद्ध किया और राज्य के सर्वांगीण विकास की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किये।
  • कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पद्मश्री बसंती बिष्ट, जितेंद्र जोशी, हरेंद्र कुमार गर्ग, डॉ. डीएम काला, प्रेम हिगवाल को सम्मानित किया। उत्तराखंड गौरव सम्मान रस्किन बांड एवं प्रसून जोशी को दिया गया था। उनकी अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधियों ने यह सम्मान ग्रहण किया।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow