पहली बार ईको टूरिज़्म थीम पर आयोजित होगा गोरखपुर महोत्सव | उत्तर प्रदेश | 28 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

27 दिसंबर, 2022 को उक्तर प्रदेश के गोरखपुर के डीएफओ विकास यादव ने बताया कि प्रदेश में लोगों को जंगल और पर्यावरण की अहमियत समझाने के लिये वन विभाग पहली बार ईको टूरिज़्म की थीम पर गोरखपुर महोत्सव का आयोजन करेगा। यह महोत्सव 11 से 13 जनवरी, 2023 तक आयोजित किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु 


अब चौरीचौरा नाम से जाना जाएगा गोरखपुर का मुंडेरा बाज़ार नगर पंचायत | उत्तर प्रदेश | 28 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

27 दिसंबर, 2022 को गोरखपुर के एसडीएम शिवम सिंह ने बताया कि गोरखपुर के मुंडेरा बाज़ार नगर पंचायत का नाम जल्द ही चौरीचौरा हो जाएगा। शासन के प्रस्ताव पर निर्णय लेते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नाम परिवर्तन को लेकर अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी कर दिया है।

प्रमुख बिंदु 


मध्य प्रदेश के राज्यपाल ने राजस्थान डीआईपीआर को दिया इफेक्टिव गवर्नमेंट कम्यूनिकेशन अवार्ड | राजस्थान | 28 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

27 दिसंबर, 2022 को मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने राजस्थान सरकार द्वारा डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन एवं लाभार्थियों तक पहुँचाने के लिये इफेक्टिव गवर्नमेंट कम्यूनिकेशन अवार्ड प्रदान किया।

प्रमुख बिंदु 


‘राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस’ योजना के लिये 65 करोड़ रुपए मंज़ूर | राजस्थान | 28 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

27 दिसंबर, 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के युवाओं के विदेशों में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के सपने को पूरा करने के क्रम में ‘राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस’ योजना में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिये 65 करोड़ रुपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को मंज़ूरी दी।

प्रमुख बिंदु 


विक्रमोत्सव-2023 | मध्य प्रदेश | 28 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

27 दिसंबर, 2022 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में विक्रमोत्सव से संबंधित बैठक में बताया कि 18 फरवरी से 22 मार्च, 2023 की अवधि में उज्जैन में विक्रमोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु 


ड्यूकेन मस्क्यूलर डिस्ट्रॉफी के मरीज़ों को मिलेगी 2500 रुपए पेंशन | हरियाणा | 28 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

27 दिसंबर, 2022 को हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने प्रदेश में ड्यूकेन मस्क्यूलर डिस्ट्रॉफी सहित दुर्लभ रोगों से पीड़ित रोगियों को 2500 रुपए प्रति माह पेंशन दिये जाने की घोषणा की।

प्रमुख बिंदु 


सूर्य नमस्कार अभियान | हरियाणा | 28 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

26 दिसंबर, 2022 को हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य की अध्यक्षता में प्रदेश के मुरथल में ज़िला आयुष विभाग एवं हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्त्वावधान में हुई बैठक में बताया कि आज़ादी की 75वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में 11 जनवरी से 12 फरवरी तक सूर्य नमस्कार अभियान चलाया जाएगा, जिसके लिये 75 लाख सूर्य नमस्कार का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

प्रमुख बिंदु 


झारखंड में स्थापित किये जाएंगे 24 नए ट्रॉमा सेंटर | झारखंड | 28 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

26 दिसंबर, 2022 को झारखंड के स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने बताया कि नये साल में राज्य वासियों को 24 नए ट्रॉमा सेंटर की सौगात मिलेगी। इसके लिये स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में अवस्थित विभिन्न राष्ट्रीय एवं राजकीय राजमार्गों पर स्थापित 24 ट्रॉमा सेंटरों को संचालित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्रमुख बिंदु 


मुख्यमंत्री को मिला ‘स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान-2022’ | उत्तराखंड | 28 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

27 दिसंबर, 2022 को उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री स्व. नित्यानंद स्वामी के 94वें जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नित्यानंद स्वामी जन सेवा समिति द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ‘स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान, 2022’ से सम्मानित किया गया।

प्रमुख बिंदु