प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 28 Dec 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

विक्रमोत्सव-2023

चर्चा में क्यों?

27 दिसंबर, 2022 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में विक्रमोत्सव से संबंधित बैठक में बताया कि 18 फरवरी से 22 मार्च, 2023 की अवधि में उज्जैन में विक्रमोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु 

  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वर्ष 2023 के विक्रमोत्सव के प्रथम दिवस पर दीप अर्पित करने के कार्यक्रम को वृहद् और गरिमामय बनाने के लिये प्रयास किये जाएँ, जिससे कार्यक्रम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो।
  • विक्रमोत्सव में महाशिवरात्रि से वर्ष प्रतिपदा तक भक्ति गायन, प्रदर्शनी, हस्तशिल्प व्यापार मेला, नाट्य प्रस्तुति, पुस्तक मेला, भजन मंडलियों की स्पर्द्धा, फिल्म समारोह, राष्ट्रीय वेद समागम, राष्ट्रीय युवा विज्ञान सम्मेलन, कवि सम्मेलन, प्रकाशन लोकार्पण, विभिन्न देशों के दलों द्वारा रामायण और महाभारत के प्रसंगों की प्रस्तुतियों के अलावा ‘वृहक्तर भारत में संस्कृति साहित्य और पुरातत्त्व’विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी।
  • विक्रमोत्सव के दौरान विक्रम पंचांग और विक्रमादित्य वैदिक घड़ी के लोकार्पण कार्यक्रम भी रखे जाएंगे। शासन के विभिन्न विभाग, महाराज विक्रमादित्य शोधपीठ, स्वराज संस्थान संचालनालय, विक्रम विश्वविद्यालय, महर्षि पाणिनि संस्कृत विश्वविद्यालय, सांदिपनि वेद विद्यालय, अवंतिका विश्वविद्यालय, आचार्य वराहमिहिर वेधशाला सहित अन्य सामाजिक संगठन गतिविधियों में सहयोग करेंगे।   

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow