मुख्यमंत्री ने देश के पहले टेलीकॉम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को दी हरी झंडी | उत्तर प्रदेश | 28 Nov 2023

चर्चा में क्यों?

27 नवंबर, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में देश के पहले टेलीकॉम सेंटर आफ एक्सीलेंस के निर्माण को हरी झंडी दी है।

प्रमुख बिंदु


मुख्यमंत्री ने दरभंगा में विभिन्न परियोजनाओं का किया शिलान्यास एवं उद्घाटन | बिहार | 28 Nov 2023

चर्चा में क्यों?

27 नवंबर, 2023 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2742.04 करोड़ रुपए की लागत से दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, दरभंगा को पुनर्विकसित करने की योजना अंतर्गत प्रति वर्ष 250 नामांकन के शैक्षणिक भवन एवं 2100 शैय्या के अस्पताल तथा राजकीय महारानी रामेश्वरी भारतीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान, मोहनपुर, दरभंगा के निर्माण का शिलान्यास किया।

प्रमुख बिंदु


देश में सैनिक एवं अर्द्धसैनिक कल्याण विभाग गठित करने वाला हरियाणा पहला राज्य | हरियाणा | 28 Nov 2023

चर्चा में क्यों?

26 नवंबर, 2023 को हरियाणा के सैनिक एवं अर्द्धसैनिक कल्याण राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि हरियाणा देश में पहला राज्य है, जहाँ पर सैनिक एवं अर्द्धसैनिक कल्याण विभाग का गठन किया गया है, जिसके माध्यम से पूर्व सैनिकों एवं अर्द्धसैनिकों के कल्याण के लिये अनेक कल्याणकारी योजनाएँ चलाई जा रही हैं।

प्रमुख बिंदु


मुख्यमंत्री ने 8 राज्य राजमार्गों के सुधार और सिवाहा-पिल्लूखेड़ा रोड के चौड़ीकरण को दी मंज़ूरी | हरियाणा | 28 Nov 2023

चर्चा में क्यों?

25 नवंबर, 2023 को हरियाणा राज्य में कनेक्टिविटी बढ़ाने और निर्बाध परिवहन सुविधा की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 75.16 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से 8 राज्य राजमार्गों के सुधार के अलावा 1.47 करोड़ की लागत से सिवाहा-पिल्लूखेड़ा सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिये प्रशासनिक मंज़ूरी दी है।

प्रमुख बिंदु


मुख्यमंत्री ने पाकुड़वासियों को 153 करोड़ रुपए की 118 योजनाओं का दिया तोहफा | झारखंड | 28 Nov 2023

चर्चा में क्यों?

25 नवंबर, 2023 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तीसरे चरण के ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में पाकुड़वासियों को 153 करोड़ 81 लाख रुपए की 118 योजनाओं का तोहफा दिया है।

प्रमुख बिंदु

 


सिंगल विंडो से 18 हज़ार करोड़ रुपए के निवेश को मंज़ूरी, 26 हज़ार को मिलेगा रोज़गार | उत्तराखंड | 28 Nov 2023

चर्चा में क्यों?

26 नवंबर, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में नवंबर माह तक लगभग 18 हज़ार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों को मंज़ूरी दी गई है।

प्रमुख बिंदु

ज़िला निवेश करोड़ में
अल्मोड़ा 51.32
बागेश्वर 19.09
चंपावत 11.3
चमोली 1.95
देहरादून 1172.09
हरिद्वार 868.6
नैनीताल 602.17
पौड़ी 63
पिथौरागढ़ 64.83
रुद्रप्रयाग 99.19
टिहरी 245.72
ऊधम सिंह नगर 1064.91
उत्तरकाशी 24.68
राज्यस्तरीय 13313.