जयपुर शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 7 अक्तूबर से शुरू   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

राजस्थान स्टेट पी.सी.एस.

  • 27 Sep 2024
  • 0 min read
  • Switch Date:  
राजस्थान Switch to English

जयपुर स्मारक और विश्व पर्यटन दिवस 2024

चर्चा में क्यों?

विश्व पर्यटन दिवस (27 सितंबर, 2024) के उपलक्ष्य में, राजस्थान सरकार ने जंतर मंतर और हवा महल सहित जयपुर के कई प्रतिष्ठित स्मारकों में मुफ्त प्रवेश की घोषणा की है। 

प्रमुख बिंदु

  • इस पहल का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना तथा स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों को बिना किसी लागत के क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को देखने का अवसर प्रदान करना है।
  • प्रमुख आकर्षणों में निःशुल्क प्रवेश:
    • पर्यटक जंतर मंतर, हवा महल, आमेर किला, नाहरगढ़ किला, जयगढ़ किला, सिसोदिया रानी गार्डन, विद्याधर गार्डन और अल्बर्ट हॉल संग्रहालय तक मुफ्त पहुँच का आनंद ले सकते हैं ।
  • वर्ष 2024 के लिये थीम: 
    • इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस का विषय "पर्यटन और शांति" है, जो विभिन्न संस्कृतियों के बीच शांति और समझ को बढ़ावा देने में पर्यटन की भूमिका पर ज़ोर देता है।
  • ऐतिहासिक महत्त्व:
    • जंतर मंतर: अपनी वास्तुकला और खगोलीय महत्त्व के लिये प्रसिद्ध जंतर मंतर में विश्व की सबसे बड़ी पत्थर की धूपघड़ी स्थित है और यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है।
    • हवा महल: इसे "हवाओं का महल" के नाम से भी जाना जाता है । यह पाँच मंजिला इमारत अपनी अनूठी वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्त्व के लिये प्रसिद्ध है।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2