नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

हरियाणा स्टेट पी.सी.एस.

  • 28 Sep 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
हरियाणा Switch to English

डॉ. सोनिया खुल्लर होंगी हरियाणा की नई स्वास्थ्य महानिदेशक

चर्चा में क्यों?

27 सितंबर, 2022 को स्वास्थ्य विभाग की अतिरित्त मुख्य सचिव जी. अनुपमा ने डॉ. सोनिया खुल्लर को हरियाणा के स्वास्थ्य महानिदेशक के पद पर नियुक्त करने के आदेश जारी किये।

प्रमुख बिंदु

  • विदित है कि डॉ. सोनिया त्रिखा खुल्लर हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव रह चुके सीनियर आईएएस अधिकारी डॉ. राजेश खुल्लर की पत्नी हैं। ये वर्तमान में हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग में जानी-मानी महिला रोग विशेषज्ञ हैं।
  • वर्तमान स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. वीणा सिंह की सेवानिवृत्ति की वज़ह से यह पद खाली हो रहा था, अब डॉ. सोनिया खुल्लर को इस पद की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पास आहरण और संवितरण अधिकारी की शक्तियाँ भी होंगी।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2