प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 28 Aug 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

मध्य प्रदेश में बनेगा रानी अवंती बाई कल्याण बोर्ड

चर्चा में क्यों?

27 अगस्त, 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के माता मंदिर क्षेत्र में अटल पथ के पास लोधी-लोधा-लोध क्षत्रिय महासभा के महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि लोधी-लोधा-लोध समाज के कल्याण के लिये रानी अवंती बाई कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु

  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लोधी समाज का स्वाधीनता आंदोलन और मध्य प्रदेश के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। वीरांगना रानी अवंतीबाई के बलिदान दिवस पर मध्य प्रदेश में ऐच्छिक अवकाश के साथ ही प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर प्रतिमा स्थापना की पहल भी की गई है।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि लोधी-लोधा-लोध क्षत्रिय महासभा द्वारा दिये गए सुझाव पत्र पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के आग्रह पर प्रदेश में मदिरा दुकानों के अहाते बंद करने का निर्णय लिया गया है।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में महिला सशक्तीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow