माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम का शुभारंभ | उत्तराखंड | 28 Aug 2021

चर्चा में क्यों?

27 अगस्त, 2021 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के 200 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा राज्य के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों व अध्यापकों से वर्चुअल संवाद भी किया।

प्रमुख बिंदु


देवभूमि हिमालयन सुपर 30 ट्रस्ट की वेबसाइट का वर्चुअली लोकार्पण | उत्तराखंड | 28 Aug 2021

चर्चा में क्यों?

27 अगस्त, 2021 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देवभूमि हिमालयन सुपर 30 ट्रस्ट की वेबसाइट https\\www.himalayansuper30.in\ का वर्चुअली लोकार्पण किया।

प्रमुख बिंदु


‘आइडिया वॉल’ | राजस्थान | 28 Aug 2021

चर्चा में क्यों?

27 अगस्त, 2021 को राज्यपाल कलराज मिश्र ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत निर्मित ‘आइडिया वॉल’ पर हस्ताक्षर किये। इस दौरान उन्होंने संवैधानिक मूल्यों के प्रति संकल्पित रहते हुए सशक्त, संपन्न और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।

प्रमुख बिंदु


‘हर घर नल कनेक्शन’ | राजस्थान | 28 Aug 2021

चर्चा में क्यों?

27 अगस्त, 2021 को जल जीवन मिशन (जेजेएम) के अंतर्गत राज्यस्तरीय योजना स्वीकृति समिति (एसएलएसएससी) की बैठक में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रेग्यूलर विंग एवं मेजर प्रोजेक्ट्स के तहत 203.83 करोड़ रुपए की लागत से 145 परियोजनाओं की स्वीकृति दी गई।

प्रमुख बिंदु


जल परीक्षण प्रयोगशालाओं की मान्यता प्राप्त करने में मध्य प्रदेश प्रथम | मध्य प्रदेश | 28 Aug 2021

चर्चा में क्यों?

27 अगस्त, 2021 को जल परीक्षण प्रयोगशालाओं के लिये राष्ट्रीय परीक्षण और अशंशोधन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (NABL) से मान्यता प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले राज्यों में मध्य प्रदेश प्रथम स्थान पर रहा है।

प्रमुख बिंदु


ई-भूमि पोर्टल | हरियाणा | 28 Aug 2021

चर्चा में क्यों?

27 अगस्त, 2021 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हुई हाई पावर लैंड परचेज कमेटी (एचपीएलपीसी) की बैठक में छह ज़िलों- रेवाड़ी, नूंह, सिरसा, फरीदाबाद, सोनीपत और जींद में सात परियोजनाओं के लिये भू-मालिकों की सहमति के साथ ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से 311 एकड़ भूमि की खरीद को मंज़ूरी दी गई, जिसकी लागत लगभग 172 करोड़ रुपए है।

प्रमुख बिंदु


राज्य के 1242 गोठान हुए स्वावलंबी | छत्तीसगढ़ | 28 Aug 2021

चर्चा में क्यों?

हाल ही में राज्य के कृषि विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राज्य सरकार की महत्त्वपूर्ण फ्लैगशिप योजना ‘सुराजी गाँव योजना’ के ‘गरुवा’ घटक के तहत अब तक राज्य में निर्मित एवं सक्रिय रूप से संचालित 5,963 गोठानों में से 1,242 गोठान स्वावलंबी हो गए हैं।

प्रमुख बिंदु


वन अधिकार दावों को मान्यता देने में छत्तीसगढ़ अग्रणी | छत्तीसगढ़ | 28 Aug 2021

चर्चा में क्यों?

27 अगस्त, 2021 को छत्तीसगढ़ के केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा की अध्यक्षता में आयोजित आदिम जाति कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में जानकारी दी गई कि छत्तीसगढ़ व्यक्तिगत तथा सामुदायिक वन अधिकार के दावों को मान्यता देने में पूरे देश में अग्रणी राज्य है।

प्रमुख बिंदु


ट्राईफेड के आउटलेट का शुभारंभ | छत्तीसगढ़ | 28 Aug 2021

चर्चा में क्यों?

27 अगस्त, 2021 को केंद्रीय जनजाति मंत्री अर्जुन मुंडा ने जगदलपुर के माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट में ट्राईफेड के आउटलेट का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु


वनधन विकास केंद्रों को मिला सम्मान | छत्तीसगढ़ | 28 Aug 2021

चर्चा में क्यों?

27 अगस्त, 2021 को जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने छत्तीसगढ़ के बस्तर ज़िले में सेमरा स्थित फूड पार्क में आयोजित ट्राईफेड के वनधन सम्मेलन, 2021 कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न वनधन विकास केंद्रों को सम्मानित किया।

प्रमुख बिंदु