उत्तर प्रदेश के 74 ज़िलों में खुलेंगे क्रिटिकल केयर यूनिट | उत्तर प्रदेश | 28 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

26 जुलाई, 2023 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया की उपस्थिति में बताया कि प्रदेश में ‘एक जनपद, एक मेडिकल कॉलेज’का संकल्प पूरा करने की दिशा में 74 ज़िलों में क्रिटिकल यूनिट स्थापित की जाएगी।  

प्रमुख बिंदु  


बिहार की बेटी फलक की फिल्म ‘चंपारण मटन’ऑस्कर की दौड़ में शामिल | बिहार | 28 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

27 जुलाई, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार बिहार के मुजफ्फरपुर ज़िले की बेटी फलक अभिनीत की फिल्म ‘चंपारण मटन’ऑस्कर की दौड़ में शामिल हो गई। 

प्रमुख बिंदु  

 


नेवटा बांध और कानोता बांध बनेगा ईको एडवेंचर टूरिज़्म साइट | राजस्थान | 28 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

26 जुलाई, 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये जयपुर के नेवटा और कानोता बांध को अब ईको एडवेंचर टूरिज़्म साइट के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।  

प्रमुख बिंदु 


राजस्थान राज्य अहिल्या बाई होल्कर बोर्ड का गठन | राजस्थान | 28 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

26 जुलाई, 2023 को राजस्थान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राज्य सरकार द्वारा राजस्थान राज्य अहिल्या बाई होल्कर बोर्ड का गठन किया गया है।  

प्रमुख बिंदु  


प्रधानमंत्री ने राजस्थान में छह ईएमआरएस का उद्घाटन किया | राजस्थान | 28 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

27 जुलाई, 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के उदयपुर ज़िले में दो, बांसवाड़ा में दो, प्रतापगढ़ में एक और डूंगरपुर में एक कुल मिलाकर छह एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का उद्घाटन किया।  

प्रमुख बिंदु  

एक नजर में राजस्थान के आँकड़े:

योजना/शुरुआत

2013-14

2022-23

स्वीकृत विद्यालय

8

31

आँकड़े एक नज़र में- अखिल भारतीय

योजना/शुरूआत

2013-14

2023-24

बजट परिव्यय

278.76 करोड़ रुपए

(संविधान के अनुच्छेद 275(1) के तहत एक घटक के रूप में

4000 करोड़ रुपए 

(पृथक् केंद्रीय क्षेत्र योजना)

स्वीकृत विद्यालय

167

693 

कार्यात्मक विद्यालय

119

401 

आवर्ती लागत

42,000 रुपए प्रति छात्र प्रति वर्ष

1,09,000 रुपए प्रति छात्र प्रति वर्ष 

पूंजी लागत

12.00 करोड़ रुपए (मैदानी क्षेत्र)

16 करोड़ रुपए (पहाड़ी, पूर्वोत्तर, वामपंथी उग्रवाद)

37.80 करोड़ रुपए

(मैदानी क्षेत्र), 48 करोड़ रुपए (पहाड़ी, पूर्वोत्तर, वामपंथी उग्रवाद) 

सीबीएसई से संबद्ध स्कूल

69

277 

नामांकन

34365

113275

 


प्रधानमंत्री ने सीकर में विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित की | राजस्थान | 28 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

27 जुलाई, 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के सीकर में 1.25 लाख से अधिक पीएम किसान समृद्धि केंद्र समर्पित करते हुए विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया और राष्ट्र को समर्पित किया।  

प्रमुख बिंदु  


म.प्र. श्रम कल्याण मंडल के संचालक मंडल का गठन | मध्य प्रदेश | 28 Jul 2023

चर्चा में क्यों ?

26 जुलाई, 2023 को मध्य प्रदेश शासन श्रम विभाग द्वारा म.प्र. श्रम कल्याण मंडल का गठन किया गया है। गठित संचालक मंडल में अध्यक्ष भगवानदास गोंडाने तथा सचिव कल्याण आयुक्त (पदेन) मनोनीत किया गया।  

प्रमुख बिंदु  


अब डिपो होल्डरों के पास होगा सुपर-फास्ट 5-जी ‘पीओएस डिवाइस’ | हरियाणा | 28 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

26 जुलाई, 2023 को हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद बताया कि प्रदेश सरकार राज्य के सभी डिपो-होल्डरों को 5-जी ‘पीओएस डिवाइस’उपलब्ध करवाएगी ताकि गरीब लोगों को राशन वितरण का कार्य जल्द संपन्न हो सके।  

प्रमुख बिंदु 


रोहतक में बनेगा लीवर और किडनी ट्रांसप्लांट सेंटर | हरियाणा | 28 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

26 जुलाई, 2023 को हरियाणा के एक सरकारी प्रवक्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राज्य में अब लीवर और किडनी से संबंधित गंभीर बीमारियों के इलाज के लिये मरीजों को जल्द ही रोहतक ज़िले में स्थित पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (पीजीआईएमएस) में लीवर और किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा मिलेगी।  

प्रमुख बिंदु 

 


झारखंड पंचायती राज विभाग ने पेसा नियमावली का प्रारूप किया प्रकाशित | झारखंड | 28 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

26 जुलाई, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड पंचायती राज विभाग ने झारखंड पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) (पेसा) नियमावली-2022 का औपबंधिक प्रारूप प्रकाशित कर दिया है।  

प्रमुख बिंदु  


नीलम नीरद सहित झारखंड की 4 महिलाओं को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय का फेलोशिप | झारखंड | 28 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

27 जुलाई, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार जादोपटिया चित्रकार नीलम नीरद सहित झारखंड के चार संस्कृति कर्मियों को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय का वर्ष 2020-21 का फेलोशिप अवॉर्ड मिला है।  

प्रमुख बिंदु  


नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में राजनांदगांव ज़िले का तीसरा स्थान | छत्तीसगढ़ | 28 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

26 जुलाई, 2023 को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नीति आयोग द्वारा आकांक्षी ज़िला अंतर्गत कृषि एवं जल संसाधन के क्षेत्र के लिये जारी डेल्टा रैंकिंग में राजनांदगांव ज़िले को देश में तीसरा स्थान मिला है। नीति आयोग द्वारा इस उपलब्धि के लिये ‘चैंपियन ऑफ चेंज’ के तौर पर ज़िले की सराहना की गई है।  

प्रमुख बिंदु  


प्रदेश के सरकारी वाहनों के रखरखाव, मरम्मत व कंडम होने की स्थिति के संबंध में नया शासनादेश जारी | उत्तराखंड | 28 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

26 जुलाई, 2023 को उत्तराखंड के परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने प्रदेश के सरकारी वाहनों के रखरखाव, मरम्मत व कंडम होने संबंधी पूर्व के सभी शासनादेशों को निष्क्रिय करते हुए नया शासनादेश जारी किया है। 

प्रमुख बिंदु