प्रदेश में जल परिवहन व पर्यटन को प्रोत्साहन के लिये सोलर बोट का होगा संचालन | उत्तर प्रदेश | 28 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

27 जून, 2023 को उ.प्र. नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण तथा उ.प्र. राज्य पर्यटन विकास लि. के बीच सौर ऊर्जा चालित नौकाओं के संचालन के लिये करार हस्ताक्षरित किया गया, जिसके तहत प्रदेश में जल परिवहन व पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिये नदियों, सरोवरों व झीलों में सौर ऊर्जा चालित नौकाओं (सोलर बोट) का संचालन किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु


मुख्य न्यायाधिपति ने ‘आरएसएलएसए (रालसा) एट ए ग्लांस’ पुस्तक का किया विमोचन | राजस्थान | 28 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

27 जून, 2023 को राजस्थान उच्च न्यायालय मुख्य पीठ (जोधपुर) में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति तथा आरएसएलएसए (रालसा) के मुख्य संरक्षक ऑगिस्टिन जार्ज मसीह की अध्यक्षता में रालसा की उपलब्धियाँ एवं गतिविधियों को समाहित करते हुए तैयार की गई पुस्तक ‘आरएसएलएसए एट ए ग्लांस’का विमोचन किया गया।

प्रमुख बिंदु


36 न्याय क्षेत्रों में होगी वल्नरेबल विटनस डिपोजिशन सेंटर्स की स्थापना | राजस्थान | 28 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

27 जून, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के 36 न्याय क्षेत्रों के मुख्यालयों पर वल्नरेबल विटनस डिपोजिशन सेंटर्स की स्थापना की स्वीकृति दी है।

प्रमुख बिंदु


प्रधानमंत्री ने भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से पाँच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया | मध्य प्रदेश | 28 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

27 जून, 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के पाँच नए एवं उन्नत संस्करणों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो मध्य प्रदेश, गोवा, झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की राजधानियों को जोड़ती हैं।

प्रमुख बिंदु


हरियाणा की ‘उड़नपरी’-परदादी ने 100 मीटर रेस में जीता गोल्ड मेडल | हरियाणा | 28 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

27 जून, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित 18वीं युवरानी महेंद्र कुमारी राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देशभर के युवाओं के साथ बुजुर्ग खिलाड़ियों ने भी अपना दम दिखाया, जिसमें हरियाणा की 106 वर्षीय ‘उड़नपरी’-परदादी रामबाई ने 100 मीटर रेस में पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता।

प्रमुख बिंदु


झारखंड को मिली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात | झारखंड | 28 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

27 जून, 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से राँची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर ऑनलाइन उद्घाटन किया, जिसके साथ ही वंदे भारत राँची से पटना के लिये रवाना हो गई।

प्रमुख बिंदु


छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने वर्ल्ड बैंक ने मंजूर की 2460 करोड़ रुपए की राशि | छत्तीसगढ़ | 28 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

27 जून, 2023 को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार छतीसगढ़ के स्कूलों में बेहतर आधारभूत ढाँचे के साथ शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, सीनियर सेकेंडरी स्तर पर विज्ञान एवं वाणिज्य की शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिये वर्ल्ड बैंक ने छत्तीसगढ़ को लगभग 2460 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की है। इस परियोजना से गरीब और कमजोर वर्ग से आने वाले लगभग 40 लाख छात्र लाभान्वित होंगे।

प्रमुख बिंदु


प्रदेश में अब इजराइली कृषि तकनीक से होगी बागवानी | उत्तराखंड | 28 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

27 जून, 2023 को देहरादून स्थित राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) की अध्यक्षता में इंडो-इजराइल कृषि परियोजना की बैठक हुई, जिसमें बताया गया कि प्रदेश में इजराइल की कृषि तकनीक से बागवानी को बढ़ावा दिया जाएगा।

प्रमुख बिंदु