नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

उत्तर प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 27 Apr 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

उत्तर प्रदेश के सभी थानों में स्थापित किये जाएँगे साइबर हेल्पडेस्क

चर्चा में क्यों? 

26 अप्रैल, 2022 को उत्तर प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि गृह विभाग ने साइबर अपराध की जाँच के लिये एक बड़ी कार्य योजना तैयार की है और सभी थानों में साइबर हेल्पडेस्क स्थापित करने का निर्णय लिया है। 

प्रमुख बिंदु 

  • प्रवक्ता ने यह भी बताया कि लखनऊ में एक डिजिटल फोरेंसिक लैब और हर ज़ोन स्तर पर एक साइबर फोरेंसिक लैब स्थापित की जाएगी। 
  • इसके अतिरिक्त साइबर अपराध मुख्यालय में उच्च गुणवत्ता वाला उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा। लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिये साइबर अपराध मुख्यालय में कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।  
  • साथ ही हर ज़िले में प्रमाणित अपराध रोकथाम विशेषज्ञ (Certified Crime Prevention Specialists – CCPS) नियुक्त किये जाएंगे।  
  • गौरतलब है कि पिछले पाँच वर्षों में प्रदेश में 18 रेंज-स्तरीय साइबर अपराध पुलिस स्टेशन स्थापित किये गए हैं, वहीं प्रत्येक क्षेत्रीय साइबर अपराध थाने में महिला साइबर अपराध प्रकोष्ठ भी स्थापित किये गए हैं।

उत्तर प्रदेश Switch to English

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी में लॉन्च होगा सामुदायिक रेडियो स्टेशन

चर्चा में क्यों? 

हाल ही में संस्कृति विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी में ‘जय घोष’ नामक सामुदायिक रेडियो स्टेशन लॉन्च किया जाएगा। 

प्रमुख बिंदु 

  • इस रेडियो स्टेशन का उद्देश्य उत्तर प्रदेश की अनूठी सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखना, बढ़ावा देना और लोकप्रिय बनाना है।  
  • संस्कृति विभाग अमृत महोत्सव के अवसर पर राज्य के 75 ज़िलों के समृद्ध इतिहास को दर्शाने वाली 75 पुस्तकों का प्रकाशन के साथ देशभक्ति पर आधारित 75 लघु फिल्मों का निर्माण और प्रदर्शन भी करेगा।  
  • इसके अतिरिक्त संस्कृति विभाग द्वारा अपनी छह महीने की कार्ययोजना के तहत हर ज़िले में ‘एक ज़िला-एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम’ आयोजित करने की योजना है।  
  • साथ ही सरकारी अभिलेखागार, लखनऊ में स्वतंत्रता की गाथा पर आधारित एक गैलरी के निर्माण के साथ संत कबीर, संत रविदास और बाबा गोरखनाथ को समर्पित एक ‘त्रिधारा’ राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2