प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

हरियाणा स्टेट पी.सी.एस.

  • 28 Apr 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
हरियाणा Switch to English

हरियाणा सरकार ने 18 पटवारियों/कानूनगो को किया सम्मानित

चर्चा में क्यों? 

27 अप्रैल, 2022 को हरियाणा सरकार के चकबंदी विभाग द्वारा पंचकूला के रैड बिशप पर्यटन केंद्र में राज्य भर के कुल 18 पटवारियों/कानूनगो को सम्मानित किया गया।  

प्रमुख बिंदु 

  • चकबंदी विभाग की निदेशक आमना तस्नीम ने बताया कि जिन 18 पटवारियों/कानूनगो को सम्मानित किया गया, उन्होंने कोविड-19 के दौरान सराहनीय कार्य किया था।  
  • इनमें से 7 पटवारियों/कानूनगो को हीरो मोटोकॉर्प की ओर से मोटरसाइकिल व प्रशस्ति-पत्र तथा 11 पटवारियों/कानूनगो को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।  
  • राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य मंत्री अनूप धानक ने बताया कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इससे पहले जींद में भी बेहतरीन कार्य करने वाले पटवारियों को सम्मानित किया था।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow