नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

हरियाणा स्टेट पी.सी.एस.

  • 28 Mar 2025
  • 0 min read
  • Switch Date:  
हरियाणा Switch to English

हरियाणा में मारुति सुजुकी प्लांट

चर्चा में क्यों?

मारुति सुजुकी इंडिया ने हरियाणा के खरखौदा में तीसरा संयंत्र स्थापित करने के लिये 7,410 करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा की, जो प्रति वर्ष 2.5 लाख वाहनों का उत्पादन करने में सक्षम होगा।

मुख्य बिंदु

  • मौजूदा और आगामी क्षमता:
    • खरखौदा में वर्तमान उत्पादन क्षमता 2.5 लाख इकाई प्रति वर्ष है।
    • 2.5 लाख यूनिट प्रति वर्ष क्षमता वाला एक अन्य संयंत्र भी निर्माणाधीन है।
  • तीसरे संयंत्र के लिये अनुमोदन:
    • 26 मार्च 2025 को मारुति सुजुकी के बोर्ड ने खरखौदा में तीसरे संयंत्र की स्थापना को मंजूरी दी।
    • तीसरे संयंत्र के साथ, खरखौदा की कुल उत्पादन क्षमता प्रति वर्ष 7.5 लाख इकाई तक पहुँचने की उम्मीद है।
    • प्रस्तावित क्षमता विस्तार को वर्ष 2029 तक पूरा किया जाना है।
  • विस्तार का कारण:
    • कंपनी ने तीसरे संयंत्र की स्थापना के लिये निर्यात अवसरों सहित बढ़ती बाज़ार मांग को प्रमुख कारण बताया।


close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2