प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 28 Mar 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

प्रदेश के शहरों में प्रारंभ होंगे गोबर-धन प्रोजेक्ट

चर्चा में क्यों?

26 मार्च, 2022 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न शहरों में गोबर-धन प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। 

प्रमुख बिंदु 

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय के गोबर को क्रय करने की व्यवस्था की जाएगी। गाय के गोबर का उपयोग बड़े पैमाने पर गो-काष्ठ के निर्माण में किया जाता है। इसे प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे गो-पालकों को भी राशि प्राप्त होगी। 
  • गुजरात सहित अन्य राज्यों में गो-संवर्धन और गो-संरक्षण के प्रयोगों का अध्ययन कर मध्य प्रदेश में नवीन कार्यों की शुरुआत की जाएगी। गो-शालाओं को स्वावलंबी बनाने के लिये भी ठोस प्रयास किये जाएंगे। 
  • आमजन को गाय और सड़क पर विचरण करने वाले अन्य पशुओं की देखभाल के प्रति जागरूक करने का कार्य भी किया जाएगा। गाय के गोबर और गो-मूत्र से आय होने पर आम नागरिक गो-पालन के लिये प्रेरित होगा।
  • मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इंदौर में गोबर-धन योजना में पीएनजी संयंत्र के संचालन के सफल प्रयोग को अन्य स्थानों तक ले जाया जाएगा।

मध्य प्रदेश Switch to English

महेश्वर उत्सव

चर्चा में क्यों?

26 मार्च, 2022 को भोपाल के मृगनयनी एम्पोरियम जीटीबी कॉम्प्लेक्स में महेश्वर उत्सव का शुभारंभ हुआ। यह उत्सव 22 अप्रैल तक चलेगा।

प्रमुख बिंदु 

  • महेश्वर उत्सव का प्रारंभ प्रसिद्ध गौंडी चित्रकार दुर्गाबाई व्याम ने किया।
  • इस अवसर पर दुर्गाबाई व्याम ने कहा कि यह उत्सव हमारी सांस्कृतिक पहचान है। इससे कलाकारों को नया उत्साह मिलेगा। 
  • मध्य प्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा आयुक्त अनुभा श्रीवास्तव ने कहा कि मध्य प्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम का मुख्य उद्देश्य बुनकर चित्रकारों को रोज़गार एवं सम्मान दिलाना तथा प्राचीन कला और संस्कृति के कलाकारों को आगे बढ़ाना है। 
  • इस उत्सव में माहेश्वरी साड़ियों के साथ ही अन्य उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जा रहा है। प्रदर्शनी में कबीर बुनकर पुरस्कार प्राप्त कलाकार विकास बड़े के उत्पादों को भी शामिल किया गया है।

मध्य प्रदेश Switch to English

रेलवे ने ओबैदुल्ला खान हॉकी कप टूर्नामेंट जीता

चर्चा में क्यों?

27 मार्च, 2022 को भारतीय रेलवे की पुरुष हॉकी टीम ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित ओबैदुल्ला खान हेरिटेज हॉकी कप टूर्नामेंट जीत लिया। फाइनल मुकाबले में रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (आरएसपीबी) की टीम ने आर्मी इलेवन को 2 गोल से पराजित किया।

प्रमुख बिंदु 

  • यह प्रतिष्ठित हॉकी टूर्नामेंट भोपाल के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 21 मार्च से 27 मार्च, 2022 तक खेला गया, जिसमें एक दर्जन टीमों ने भाग लिया।
  • वर्ष 1931 में ओबैदुल्ला गोल्ड कप के रूप में शुरू हुआ यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट कई दशकों से चल रहा है और अपनी खेल यात्रा के दौरान इसने कई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सृजन किया है। 
  • यह प्रतियोगिता आखिरी बार वर्ष 2016 में खेली गई थी और इस साल छह वर्ष के अंतराल के बाद इसे फिर आयोजित किया गया था। पिछली बार वर्ष 2016 में यह टूर्नामेंट बीपीसीएल ने जीता था और रेलवे की टीम उपविजेता रही थी। 
  • ‘मैन ऑफ द फाइनल मैच’ रेलवे के जोगिंदर, बने। वहीं ‘सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर’ जसजीत और ‘सर्वश्रेष्ठ मिड फील्डर’ नियाज रहीम रहे। रेलवे टीम के अर्जुन को ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया। 
  • उल्लेखनीय है कि भारतीय रेलवे में लगभग 3000 सक्रिय पुरुष और महिला खिलाड़ी हैं। रेलवे के पास आरसीएफ, कपूरथला में समर्पित हॉकी अकादमी सहित देश भर में एक विशाल खेल बुनियादी ढाँचा है।
  • 2020 टोक्यो ओलंपिक में चौथा स्थान हासिल करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की कुल 16 खिलाड़ियों में से 12 खिलाड़ी रेलवे से चुनी गई थी। ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम में भी भारतीय रेलवे के दो खिलाड़ी थे।
  • गौरतलब है कि वर्ष 2021-22 के दौरान आरएसपीबी पुरुष हॉकी टीम ने राष्ट्रीय स्तर के 5 टूर्नामेंट में भाग लिया है और पाँचों टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow