प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

स्टेट पी.सी.एस.

  • 28 Mar 2022
  • 1 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

उड़ान-आरसीएस के अंतर्गत वाराणसी-गोरखपुर के बीच दैनिक सीधी उड़ान का शुभारंभ

चर्चा में क्यों

27 मार्च, 2022 को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आरसीएस-उड़ान 4.1 के अंतर्गत स्पाइसजेट की गोरखपुर-वाराणसी की पहली सीधी उड़ान का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिये उद्घाटन किया गया। 

प्रमुख बिंदु 

  • स्पाइसजेट एयरलाइन दैनिक उड़ानों का संचालन करेगी। स्पाइसजेट भारत का सबसे बड़ा क्षेत्रीय विमान वाहक है। यह उड़ान योजना के अंतर्गत देश के विभिन्न हिस्सों में 14 यूडीएएन गंतव्यों को जोड़ने वाली 63 दैनिक उड़ानें संचालित करता है। 
  • केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान में कुल 9 हवाई अड्डे स्थापित हो गए हैं। भविष्य में सहारनपुर, मुरादाबाद, अलीगढ़, आज़मगढ़, श्रावस्ती, चित्रकूट और सोनभद्र में 7 नए हवाई अड्डे तथा नोएडा और अयोध्या में 2 नए अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे स्थापित किये जाएंगे। इससे उत्तर प्रदेश में 18 घरेलू और 5 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे हो जाएंगे।
  • गौरतलब है कि वाराणसी उत्तर भारत का एक सांस्कृतिक केंद्र है और दुनिया के सबसे पुराने लगातार बसे हुए शहरों में से एक है, जो गंगा नदी के किनारे स्नान घाटों के लिये प्रसिद्ध है। वाराणसी में सबसे उल्लेखनीय मंदिर काशी विश्वनाथ, संकट मोचन मंदिर और दुर्गा मंदिर हैं। 
  • वाराणसी लंबे समय से शैक्षिक और संगीत का केंद्र रहा है। कई प्रमुख भारतीय दार्शनिक, कवि, लेखक और संगीतकार इस शहर में रहते हैं या रहते थे। इसके अलावा यहाँ भारत का पहला आवासीय विश्वविद्यालय, ‘बनारस हिंदू विश्वविद्यालय’ है। 
  • गोरखपुर राप्ती नदी के किनारे नेपाल सीमा के पास स्थित है और गोरखनाथ मठ एवं गोरखनाथ मंदिर, नाथ संप्रदाय और अन्य हिंदू, जैन, बौद्ध एवं सिख संतों का केंद्र होने के कारण एक प्रसिद्ध स्थल केंद्र भी है। 
  • उल्लेखनीय है कि उड़े देश का आम नागरिक (उड़ान) को वर्ष 2016 में नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत एक क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना (आरसीएस) के रूप में शुरू किया गया था इसके तहत पूर्व में उड़ान 1.0, उड़ान 2.0, उड़ान 3.0, उड़ान 3.1 तथा उड़ान 4.0 योजना चलाई गई।
  • नागर विमानन मंत्रालय वर्ष 2025 तक उड़ान आरसीएस योजना के तहत 1,000 नए मार्गों के साथ भारत में कुल हवाई अड्डों को 100 नए हवाई अड्डों तक ले जाने के लिये 34 नए हवाई अड्डों का निर्माण करने की योजना बना रहा है।

उत्तर प्रदेश Switch to English

ऑल इंडिया इंटर ज़ोनल हॉकी (महिला) चैंपियनशिप

चर्चा में क्यों

21 से 27 मार्च, 2022 तक राजस्थान के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर की मेज़बानी में एस्ट्रोटर्फ कोर्ट पर ऑल इंडिया इंटर ज़ोनल हॉकी (महिला) चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।

प्रमुख बिंदु 

  • इस चैंपियनशिप का आयोजन चित्रकूटनगर स्थित महाराणा प्रताप खेल गाँव स्थित हॉकी एस्ट्रोटर्फ में किया गया। 
  • इस चैंपियनशिप के फाइनल मैच में मध्य प्रदेश के जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर ने आईटीएम विश्वविद्यालय, ग्वालियर को हराकर खिताब पर कब्ज़ा जमाया। 
  • राजस्थान के राज्यपाल एवं मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कलराज मिश्र ने विजेता टीम को ट्रॉफी एवं स्वर्ण पदक तथा उपविजेता टीम को रजत पदक प्रदान किया। 
  • तीसरे और चतुर्थ स्थान पर क्रमश: पंजाब विश्वविद्यालय, पटियाला और सावित्री बाई फुले विश्वविद्यालय, पुणे की टीम रहीं। पंजाब विश्वविद्यालय, पटियाला की टीम को कांस्य पदक प्रदान किया गया।
  • राज्यपाल ने विजेता टीम को अपनी तरफ से एक लाख रुपए तथा उपविजेता को 75 हज़ार रुपए का पुरस्कार भी प्रदान किया।

मध्य प्रदेश Switch to English

प्रदेश के शहरों में प्रारंभ होंगे गोबर-धन प्रोजेक्ट

चर्चा में क्यों?

26 मार्च, 2022 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न शहरों में गोबर-धन प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। 

प्रमुख बिंदु 

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय के गोबर को क्रय करने की व्यवस्था की जाएगी। गाय के गोबर का उपयोग बड़े पैमाने पर गो-काष्ठ के निर्माण में किया जाता है। इसे प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे गो-पालकों को भी राशि प्राप्त होगी। 
  • गुजरात सहित अन्य राज्यों में गो-संवर्धन और गो-संरक्षण के प्रयोगों का अध्ययन कर मध्य प्रदेश में नवीन कार्यों की शुरुआत की जाएगी। गो-शालाओं को स्वावलंबी बनाने के लिये भी ठोस प्रयास किये जाएंगे। 
  • आमजन को गाय और सड़क पर विचरण करने वाले अन्य पशुओं की देखभाल के प्रति जागरूक करने का कार्य भी किया जाएगा। गाय के गोबर और गो-मूत्र से आय होने पर आम नागरिक गो-पालन के लिये प्रेरित होगा।
  • मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इंदौर में गोबर-धन योजना में पीएनजी संयंत्र के संचालन के सफल प्रयोग को अन्य स्थानों तक ले जाया जाएगा।

मध्य प्रदेश Switch to English

महेश्वर उत्सव

चर्चा में क्यों?

26 मार्च, 2022 को भोपाल के मृगनयनी एम्पोरियम जीटीबी कॉम्प्लेक्स में महेश्वर उत्सव का शुभारंभ हुआ। यह उत्सव 22 अप्रैल तक चलेगा।

प्रमुख बिंदु 

  • महेश्वर उत्सव का प्रारंभ प्रसिद्ध गौंडी चित्रकार दुर्गाबाई व्याम ने किया।
  • इस अवसर पर दुर्गाबाई व्याम ने कहा कि यह उत्सव हमारी सांस्कृतिक पहचान है। इससे कलाकारों को नया उत्साह मिलेगा। 
  • मध्य प्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा आयुक्त अनुभा श्रीवास्तव ने कहा कि मध्य प्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम का मुख्य उद्देश्य बुनकर चित्रकारों को रोज़गार एवं सम्मान दिलाना तथा प्राचीन कला और संस्कृति के कलाकारों को आगे बढ़ाना है। 
  • इस उत्सव में माहेश्वरी साड़ियों के साथ ही अन्य उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जा रहा है। प्रदर्शनी में कबीर बुनकर पुरस्कार प्राप्त कलाकार विकास बड़े के उत्पादों को भी शामिल किया गया है।

मध्य प्रदेश Switch to English

रेलवे ने ओबैदुल्ला खान हॉकी कप टूर्नामेंट जीता

चर्चा में क्यों?

27 मार्च, 2022 को भारतीय रेलवे की पुरुष हॉकी टीम ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित ओबैदुल्ला खान हेरिटेज हॉकी कप टूर्नामेंट जीत लिया। फाइनल मुकाबले में रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (आरएसपीबी) की टीम ने आर्मी इलेवन को 2 गोल से पराजित किया।

प्रमुख बिंदु 

  • यह प्रतिष्ठित हॉकी टूर्नामेंट भोपाल के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 21 मार्च से 27 मार्च, 2022 तक खेला गया, जिसमें एक दर्जन टीमों ने भाग लिया।
  • वर्ष 1931 में ओबैदुल्ला गोल्ड कप के रूप में शुरू हुआ यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट कई दशकों से चल रहा है और अपनी खेल यात्रा के दौरान इसने कई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सृजन किया है। 
  • यह प्रतियोगिता आखिरी बार वर्ष 2016 में खेली गई थी और इस साल छह वर्ष के अंतराल के बाद इसे फिर आयोजित किया गया था। पिछली बार वर्ष 2016 में यह टूर्नामेंट बीपीसीएल ने जीता था और रेलवे की टीम उपविजेता रही थी। 
  • ‘मैन ऑफ द फाइनल मैच’ रेलवे के जोगिंदर, बने। वहीं ‘सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर’ जसजीत और ‘सर्वश्रेष्ठ मिड फील्डर’ नियाज रहीम रहे। रेलवे टीम के अर्जुन को ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया। 
  • उल्लेखनीय है कि भारतीय रेलवे में लगभग 3000 सक्रिय पुरुष और महिला खिलाड़ी हैं। रेलवे के पास आरसीएफ, कपूरथला में समर्पित हॉकी अकादमी सहित देश भर में एक विशाल खेल बुनियादी ढाँचा है।
  • 2020 टोक्यो ओलंपिक में चौथा स्थान हासिल करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की कुल 16 खिलाड़ियों में से 12 खिलाड़ी रेलवे से चुनी गई थी। ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम में भी भारतीय रेलवे के दो खिलाड़ी थे।
  • गौरतलब है कि वर्ष 2021-22 के दौरान आरएसपीबी पुरुष हॉकी टीम ने राष्ट्रीय स्तर के 5 टूर्नामेंट में भाग लिया है और पाँचों टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला है।

हरियाणा Switch to English

उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करने वाले पटवारी होंगे सम्मानित

चर्चा में क्यों

27 मार्च, 2022 को हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा कोविड-19 व राजस्व से संबंधित अन्य कार्यों में ज़िला प्रशासन के साथ मिलकर उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करने वाले पटवारियों को सम्मानित किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु 

  • पटवारियों का हौसला बढ़ाने के लिये सरकार ने उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया है। यह सम्मान समारोह 29 मार्च को जींद में आयोजित किया जाएगा। 
  • सराहनीय व अच्छा कार्य करने वाले टॉप-50 पटवारियों को एक-एक मोटरसाइकिल व प्रशंसा-पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा। कुछ अन्य पटवारियों को उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
  • डिप्टी सीएम ने बताया कि पिछले दो साल में कोविड महामारी के दौरान कई पटवारियों ने अपनी ज़िम्मेदारी को बेहतर ढंग से निभाया है। प्राकृतिक आपदा ओले, बेमौसमी बारिश, जलभराव आदि से संबंधित सौंपी गई गिरदावरी को भी समयबद्ध ढंग से करके कार्यप्रणाली को सुचारु बनाए रखने में उत्कृष्ट योगदान दिया है। 
  • उल्लेखनीय है कि इससे पहले हरियाणा सरकार ने प्रदेश भर से पंचायती राज संस्थाओं में विभिन्न पदों पर रहते हुए सराहनीय कार्य करने वाली 100 महिला अचीवर्स को एक-एक स्कूटी भेंटकर सम्मानित किया था।

उत्तराखंड Switch to English

धूमकेतु लियोनार्ड

चर्चा में क्यों?

हाल ही में बेहद चमकीला धूमकेतु (सी 2021 ए 1)) टूटकर बिखर गया। इसके टुकड़ों में विभाजित अवशेषों को दक्षिणी गोलार्द्ध के आसमान में देखा गया है।

प्रमुख बिंदु 

  • आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज), नैनीताल के वरिष्ठ खगोल विज्ञानी डॉ. शशिभूषण पांडेय ने बताया कि इस धूमकेतु की खोज 3 जनवरी, 2021 को जीजे लियोनार्ड ने की थी, जिस कारण इसे कामेट लियोनार्ड के नाम से भी जाना जाता है।
  • यह धूमकेतु 12 दिसंबर, 2021 को पृथ्वी के करीब से गुजरा था, जिसकी फोटो नैनीताल के एस्ट्रोफोटोग्राफर राजीव दुबे ने ली थी।
  • यह 3 जनवरी, 2022 को सूरज के नजदीक पहुँचा था। सूरज के नजदीक पहुँचने पर वह दिशा भटक चुका था और टूटकर बिखरने लगा था
  • यह धूमकेतु बेहद चमकीला था, जिसे नग्न आँखों से भी देखा गया। पृथ्वी के नजदीक आने पर दुनिया के कई हिस्सों से खगोलप्रेमियों ने इसे कैमरे में कैद किया था।

उत्तराखंड Switch to English

रितु खंडूरी निर्विरोध चुनी गईं उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष

चर्चा में क्यों?

26 मार्च, 2022 को कोटद्वार से भारतीय जनता पार्टी की विधायक रितु खंडूरी भूषण को उत्तराखंड की पाँचवी विधानसभा का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। 

प्रमुख बिंदु 

  • रितु खंडूरी उत्तराखंड विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष हैं। वे दूसरी बार विधायक बनी हैं। पिछली विधानसभा चुनाव में वे यमकेश्वर से विधायक बनी थीं। 
  • 29 जनवरी, 1965 को नैनीताल में जन्मीं खंडूरी पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री  मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी की बेटी हैं। 
  • उन्होंने रघुनाथ गर्ल्स कॉलेज, मेरठ (यूपी) से स्नातक किया है और राजस्थान विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातकोत्तर (पीजी) हैं। 
  • खंडूरी ने वर्ष 2006 से 2017 तक नोएडा में एमिटी विश्वविद्यालय में एक संकाय सदस्य के रूप में काम किया है और भारतीय इतिहास पर तीन पुस्तकें लिखी हैं।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow