प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 27 Dec 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तराखंड Switch to English

आचार्य पं. इंदु प्रकाश को मिला ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान’

चर्चा में क्यों?

26 दिसंबर, 2022 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में पाँचवें अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ-2022 के समापन पर ज्योतिषियों को सम्मानित किया। इसके अंतर्गत आचार्य पं. इंदु प्रकाश को विधाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान’ प्रदान किया गया है।

प्रमुख बिंदु 

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि इससे पहले यह सम्मान सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर बेजन दारूवाला, पं. के.ए. दुबे पद्मेश, वास्तुविद् पं. सतीश शर्मा और आचार्य अजय भांबी को दिया जा चुका है।
  • विदित है कि दो-दिवसीय अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ-2022 का शुभारंभ 25 दिसंबर को हुआ था।

उत्तराखंड Switch to English

हेलीकॉप्टर से पर्यटक कर सकेंगे अब हिमालय दर्शन

चर्चा में क्यों?

25 दिसंबर, 2022 को उत्तराखंड के पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने बताया कि देश-दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिये तथा साहसिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये राज्य में एयरो पर्यटन को बढ़ावा देने का फैसला किया गया है। एयरो पर्यटन से पर्यटक अब हेलीकॉप्टर से हिमालय के दर्शन कर सकेंगे।

प्रमुख बिंदु 

  • पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने बताया कि पर्यटन विभाग ने एयरो पर्यटन को बढ़ावा देने को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर मसूरी के जॉर्ज एवरेस्ट से हिमालय दर्शन सेवा शुरू की है, जिसमें पर्यटक हेलीकॉप्टर से हिमालय की सुंदरता को निहार सकते हैं।
  • इसी तर्ज पर पिथौरागढ़ के टनकपुर और बैरागी कैंप ऋषिकेश से हिमालय दर्शन सेवा शुरू करने की तैयारी है। इसके लिये बैरागी कैंप और टनकपुर का चयन किया गया है, जहाँ पर पर्यटक हेलीकॉप्टर के माध्यम से हिमालय के दर्शन कर सकेंगे।
  • उन्होंने बताया कि हिमालय दर्शन सेवा के लिये 40 मिनट के टूर पैकेज में प्रति यात्री पाँच हज़ार और डेढ़ घंटे के टूर पैकेज में 10 हज़ार प्रति यात्री किराया निर्धारित किया जा रहा है। इसके लिये हेलीकॉप्टर कंपनियों के साथ वार्ता चल रही है और जल्द ही योजना को शुरू किया जाएगा।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow