उत्तर प्रदेश के 22 मेडिकल कॉलेजों में एचएमआईएस सेवा प्रारंभ | उत्तर प्रदेश | 27 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

26 दिसंबर, 2022 को उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश के 22 मेडिकल कॉलेजों में ई-सुश्रुत हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) सुविधा शुरू की, जिससे मेडिकल कॉलेजों में भर्ती होने वाले मरीजों को अब मोबाइल पर अपनी सेहत की कुंडली मिल सकेगी।

प्रमुख बिंदु


‘नमामि गंगे’ में अब भूगर्भ जल को भी साफ करने की योजना | बिहार | 27 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

26 दिसंबर, 2022 को बिहार शहरी अवसंरचना विकास निगम (बुडको) के एमडी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि राज्य में नमामि गंगे परियोजना के तहत नदियों के साथ ही भूगर्भ जल को भी स्वच्छ रखने का काम शुरू होगा, जिसके लिये 78 छोटे शहरों का चयन भी कर लिया गया है।

प्रमुख बिंदु


अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन | राजस्थान | 27 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

26 दिसंबर, 2022 को राजस्थान विधानसभा, जयपुर में राज्य विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में बताया गया कि लोकसभा और देश की विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं के पीठासीन अधिकारियों व सचिवों का सम्मेलन 10 से 13 जनवरी तक राजस्थान विधानसभा में होगा।

प्रमुख बिंदु 


16 राज्यमार्गों के निर्माण के लिये 4279.70 करोड़ रुपए के संशोधित वित्तीय प्रस्ताव को मंज़ूरी | राजस्थान | 27 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

26 दिसंबर, 2022 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में मज़बूत सड़क तंत्र विकसित करने की दिशा के क्रम में प्रदेश के 16 राज्यमार्गों (14 राज्य राजमार्ग एवं 02 एम.डी.आर. सड़क) के निर्माण के लिये 70 करोड़ रुपए के संशोधित वित्तीय प्रस्ताव को मंज़ूरी प्रदान की।

प्रमुख बिंदु 


अंतर्राष्ट्रीय वन मेला: वन मंत्री डॉ. शाह ने वन मेले में वितरित किये पुरस्कार | मध्य प्रदेश | 27 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

26 दिसंबर, 2022 को मध्य प्रदेश के वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वन मेला के समापन कार्यक्रम में पुरस्कार वितरित किये।

प्रमुख बिंदु 


हरियाणा अनुसूचित जाति (एससी) आयोग का गठन | हरियाणा | 27 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

26 दिसंबर, 2022 को हरियाणा सरकार ने हरियाणा अनुसूचित जाति (एससी) आयोग के गठन की अधिसूचना जारी की।

प्रमुख बिंदु 


अंतर्राष्ट्रीय वन मेला: छत्तीसगढ़ लघु वनोपज संघ को अंतर्राज्यीय वर्ग में प्रथम पुरस्कार | छत्तीसगढ़ | 27 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

26 दिसंबर, 2022 को भोपाल में संपन्न हुए अंतर्राष्ट्रीय वन मेला में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ ने अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज करते हुए अंतर्राज्यीय वर्ग में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।

प्रमुख बिंदु 


छत्तीसगढ़ वन अधिकार क्रियान्वयन में देश में अग्रणी | छत्तीसगढ़ | 27 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

26 दिसंबर, 2022 को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य देश में वन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में अग्रणी राज्य है।

प्रमुख बिंदु 


राज्यपाल ने वीर बाल दिवस के अवसर पर साहसी वीर बालक और बालिकाओं को किया सम्मानित | छत्तीसगढ़ | 27 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

26 दिसंबर, 2022 को छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने वीर बाल दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के साहसी वीर बालक और बालिकाओं को सम्मानित किया।

प्रमुख बिंदु 


आचार्य पं. इंदु प्रकाश को मिला ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान’ | उत्तराखंड | 27 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

26 दिसंबर, 2022 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में पाँचवें अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ-2022 के समापन पर ज्योतिषियों को सम्मानित किया। इसके अंतर्गत आचार्य पं. इंदु प्रकाश को विधाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान’ प्रदान किया गया है।

प्रमुख बिंदु 


हेलीकॉप्टर से पर्यटक कर सकेंगे अब हिमालय दर्शन | उत्तराखंड | 27 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

25 दिसंबर, 2022 को उत्तराखंड के पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने बताया कि देश-दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिये तथा साहसिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये राज्य में एयरो पर्यटन को बढ़ावा देने का फैसला किया गया है। एयरो पर्यटन से पर्यटक अब हेलीकॉप्टर से हिमालय के दर्शन कर सकेंगे।

प्रमुख बिंदु