प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 26 Dec 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

मुख्यमंत्री ने राज्य में दी वर्ल्ड ट्रेड सेंटर बनाने की मंज़ूरी

चर्चा में क्यों?

24 दिसंबर, 2022 को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के राँची में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर बनाने की योजना को मंज़ूरी प्रदान कर दी है। इससे पहले भारत सरकार द्वारा यहाँ बन रहे वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का प्रोजेक्ट रद्द कर दिया गया था।

प्रमुख बिंदु 

  • उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसी साल 29 जुलाई को राँची के कोर कैपिटल एरिया में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की आधारशिला रखी थी, लेकिन शिलान्यास के एक महीने बाद ही भारत सरकार ने प्रोजेक्ट शुरू होने में विलंब की बात करते हुए इसे रद्द कर दिया था।
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया कि राँची के धुर्वा क्षेत्र स्थित 3.45 एकड़ में प्रस्तावित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर बनाने पर करीब 44 करोड़ 60 लाख रुपए खर्च होना है तथा यहाँ ‘जी प्लस फाइव भवन’ का निर्माण किया जाना है।
  • उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में भारत सरकार ने अनुदान की पहली किस्त 9.80 करोड़ रुपए झारखंड को आवंटित की थी, लेकिन उसके बाद कोविड संक्रमण की आशंका के कारण दो वर्ष लॉकडाउन की स्थिति रही। इसके अलावा अन्य कारणों से भी राशि होने के बावजूद वर्ल्ड ट्रेड सेंटर बनाने की प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकी। हालाँकि, केंद्र ने इसे नज़रअंदाज करते हुए पूर्व में दिया गया अनुदान वापस मांग लिया है।
  • वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के निर्माण का उद्देश्य देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूती प्रदान करते हुए निर्यात को बढ़ावा देना है तथा हर तरह की सुविधा को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है। इसके ज़रिये लोकल उत्पादों को विदेशी बाज़ार उपलब्ध कराने का रोडमैप तैयार किया गया है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow