हरियाणा Switch to English
हरियाणा अनुसूचित जाति (एससी) आयोग का गठन
चर्चा में क्यों?
26 दिसंबर, 2022 को हरियाणा सरकार ने हरियाणा अनुसूचित जाति (एससी) आयोग के गठन की अधिसूचना जारी की।
प्रमुख बिंदु
- हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग का चेयरमैन फतेहाबाद ज़िले के रतिया के पूर्व विधायक प्रो. रविंद्र बलियाला को नियुक्त किया गया है।
- आयोग के वाइस चेयरमैन भिवानी के विजय बदबुजार को बनाया गया है तथा कैथल के रावी तारांवाली, सोनीपत की मीना नरवाल और सिरसा के रतन लाल को सदस्य नियुक्त किया गया है।

