प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 27 Dec 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

‘तानसेन समारोह’

चर्चा में क्यों?

26 दिसंबर, 2021 को भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में देश और दुनिया के सर्वाधिक प्रतिष्ठित महोत्सव विश्व संगीत समागम ‘तानसेन समारोह’का संगीतधानी ग्वालियर में भव्य एवं रंगारंग शुभारंभ हुआ। 

प्रमुख बिंदु 

  • ग्वालियर के हजीरा स्थित संगीत सम्राट तानसेन की समाधि के समीप सिद्धेश्वर मंदिर ओंकारेश्वर की थीम पर बने भव्य एवं आकर्षक मंच पर अतिथियों ने कन्या पूजन कर तानसेन समारोह का विधिवत शुभारंभ किया गया। 
  • समारोह के शुभारंभ कार्यक्रम में देश के सुप्रतिष्ठित सितार वादक पं. कार्तिक कुमार (मुंबई) और सुविख्यात घट्म वादक पँभूषण पं. विक्कू विनायकरम (चेन्नई) को क्रमश: वर्ष 2013 और 2014 के ‘राष्ट्रीय कालिदास सम्मान’से अलंकृत किया गया।
  • दोनों मूर्धन्य संगीत साधकों को राष्ट्रीय कालिदास सम्मान के रूप में 2 लाख रुपए की आयकर मुक्त सम्मान राशि, प्रशस्ति पटिेका एवं शॉल-श्रीफल भेंट किये गए। 
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तानसेन अलंकरण एवं कालिदास अलंकरण की सम्मान राशि को बढ़ाकर 5-5 लाख रुपए करने तथा तानसेन समारोह की तर्ज़ पर संगीत सम्राट तानसेन के समकालीन महान संगीत मनीषी बैजू बावरा की स्मृति में ‘बैजू बावरा समारोह’का आयोजन भी शुरू करने की घोषणा की। 
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि महान संगीत मनीषी तानसेन की याद में आयोजित होने वाले तानसेन समारोह का शताब्दीवाँ समारोह वर्ष 2024 में धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जाएगा।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय नागरिक उडन्न्यन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य अतिथियों ने पं. रविशंकर पर केंद्रित एक पुस्तक का विमोचन भी पर किया।  
  • गौरतलब है कि सिंधिया राज्यकाल में ही सन् 1924 में तानसेन समारोह का शुभारंभ हुआ था। यह 97वाँ तानसेन समारोह है।

मध्य प्रदेश Switch to English

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022-23 भोपाल में होंगे

चर्चा में क्यों? 

26 दिसंबर, 2021 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में वर्ष 2022-23 में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेज़बानी भोपाल शहर में किये जाने तथा खेलो इंडिया योजना के प्रथम चरण में ग्राम नाथू बरखेड़ा में 20.42 हेक्टेयर भूमि पर अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की स्थापना की स्वीकृति प्रदान की गई। 

प्रमुख बिंदु 

  • मध्य प्रदेश के खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बताया कि ग्राम नाथू बरखेड़ा भोपाल में निर्मित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण एवं उपकरण पर लगभग 176.59 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे।
  • यह कार्य तीन चरणों में किया जाएगा, जिसमें पहले चरण में भोपाल में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022-23 के आयोजन शामिल हैं। 
  • द्वितीय चरण में ग्राम नाथू बरखेड़ा भोपाल में इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तथा तृतीय चरण में क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।
  • स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स लगभग 10 हज़ार लोगों की क्षमता वाले फुटबॉल स्टेडियम, 4 हज़ार क्षमता के दो हॉकी स्टेडियम, पार्किंग, इंटर्नल एवं सर्विस मार्ग, लैंडस्केपिंग, हॉर्टिकल्चर, सोलर पैनल, बाउंड्री वाल, गेट, गॉर्डरूम, सीवेज सिस्टम, स्ट्रीट लाइट आदि से लैस होगा।

मध्य प्रदेश Switch to English

जैव-विविधता संरक्षण के लिये 9 ज़िलों में विकसित होंगे आयुष वन

चर्चा में क्यों? 

26 दिसंबर, 2021 को मध्य प्रदेश के वन मंत्री डॉ. कुँवर विजय शाह ने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव को चिर-स्थाई बनाने के लिये प्रदेश के 9 ज़िलों में आयुष वन विकसित किये जाएंगे। 

प्रमुख बिंदु 

  • वन मंत्री ने बताया कि अगले साल पन्ना, भोपाल, गुना, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, अलीराजपुर, शहडोल और अनूपपुर ज़िले में 450 हेक्टेयर क्षेत्र में आयुष वन विकसित किये जाएंगे। इसी तरह वर्ष 2023-24 में स्थानीय प्रजातियों और जड़ी-बूटी वाले पौधों का रोपण कराया जाएगा।
  • उन्होंने कहा कि नर्मदा उद्गम स्थल के पास 50 हेक्टेयर क्षेत्र में आयुष वन की स्थापना की जा चुकी है। इस व्यवस्था से औषधीय पौधे लगने से पर्यटकों के लिये प्रकृति दर्शन का आकर्षण केंद्र बनेगा।
  • वन मंत्री ने बताया कि जैव-विविधता संरक्षण के लिये विभाग द्वारा विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। जलवायु परिवर्तन के खतरों को कम करने की दिशा में जैव-विविधता को बचाना बेहद ज़रूरी है। उन्होंने विश्वास दिलाया। कि आयुष वन जैसे स्थल पर्यावरण ज्ञान केंद्र के रूप में उपयोगी होंगे।

मध्य प्रदेश Switch to English

सुशासन सूचकांक, 2021 में मध्य प्रदेश

चर्चा में क्यों?

25 दिसंबर, 2021 को सुशासन दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के द्वारा सुशासन सूचकांक जारी किया गया, जिसमें ग्रुप ‘बी’में मध्य प्रदेश को प्रथम रैंक प्राप्त हुई है।

प्रमुख बिंदु 

  • जीजीआई-2021 में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को चार श्रेणियों- समूह ए, समूह बी, पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्य, केंद्र शासित प्रदेश में बाँटकर रैंकिंग दी गई है। जीजीआई-2021 तैयार करने के लिये 10 क्षेत्रों के 58 संकेतकों पर विचार किया गया है।
  • मध्य प्रदेश ने सुशासन सूचकांक की समग्र रैंकिंग में 4.887 स्कोर के साथ ग्रुप ‘बी’में प्रथम रैंक प्राप्त किया है, वहीं गुजरात ने ग्रुप ‘ए’में प्रथम रैंक प्राप्त की है।
  • मध्य प्रदेश ने पिछले सूचकांक (2019) की तुलना में अपने स्कोर में 0.7 प्रतिशत की वृद्धि की है। पिछली बार इसका स्कोर 4.85 था, जो अब बढ़कर 4.89 हो गया है।
  • मध्य प्रदेश ने मूलत: सार्वजनिक अवसंरचना और उपयोगिता क्षेत्र तथा समाज कल्याण एवं विकास क्षेत्र में सुधार किया है।
  • सुशासन सूचकांक 10 क्षेत्रों पर आधारित है, जिसमें मध्य प्रदेश की रैंकिंग तथा स्कोर निम्नलिखित हैं-

क्षेत्र

मध्यप्रदेश की रैंकिंग

स्कोर

1. कृषि और संबद्ध क्षेत्र

प्रथम

0.652

2. वाणिज्य एवं उद्योग क्षेत्र

चतुर्थ

0.646

3. मानव संसाधन विकास क्षेत्र

8वीं

0.380

4. सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र

7वीं

0.185

5. सार्वजनिक अवसंरचना और उपयोगिता क्षेत्र

द्वितीय

0.662

6. आर्थिक शासन क्षेत्र

द्वितीय

0.477

7. समाज कल्याण एवं विकास

द्वितीय

0.666

8. न्यायिक एवं सार्वजनिक सुरक्षा

5वीं

0.282

9. पर्यावरण क्षेत्र

6वीं

0.308

10. नागरिक केंद्रित शासन

5वीं

0.627


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2