मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में 175 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास | उत्तर प्रदेश | 27 Nov 2023

चर्चा में क्यों?

24 नवंबर, 2023 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोरखपुर में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/ शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने गोरखपुर को 175 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात दी है।

प्रमुख बिंदु


वाराणसी में बनेगा देश का दूसरा फ्लोटिंग सीएनजी स्टेशन | उत्तर प्रदेश | 27 Nov 2023

चर्चा में क्यों?

26 नवंबर, 2023 को केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गंगा किनारे रविदास घाट पर फ्लोटिंग कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) मोबाइल रि-फ्यूलिंग यूएनआईटी (एमआरयू) स्टेशन का रिमोट से शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु


बिहार में शराबबंदी के आकलन के लिये होगा हर घर सर्वे | बिहार | 27 Nov 2023

चर्चा में क्यों?

26 नवंबर, 2023 को नशामुक्ति दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने कहा है कि जाति आधारित गणना की तरह शराबबंदी के प्रभाव के आकलन के लिये अब हर घर में सर्वे होगा। उन्होंने मद्य निषेध के प्रचार के लिये वाहनों को हरी झंडी भी दिखाई।

प्रमुख बिंदु


राजस्थान विधानसभा आम चुनाव-2023: प्रदेश में 75.45 प्रतिशत हुआ मतदान | राजस्थान | 27 Nov 2023

चर्चा में क्यों?

26 नवंबर, 2023 को राजस्थान के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राजस्थान विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये प्रदेश में 25 नवंबर, 2023 को हुए चुनाव में 75.45 फीसदी मतदान हुआ।

प्रमुख बिंदु


दयालु योजना के तहत 1159 लाभार्थियों को दी गई 44.48 करोड़ रुपए की राशि | हरियाणा | 27 Nov 2023

चर्चा में क्यों?

23 नवंबर, 2023 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अंत्योदय परिवारों को सामाजिक-वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु) के तहत 1159 लाभार्थियों को 44.48 करोड़ रुपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों में पहुँचाई।

प्रमुख बिंदु


हरियाणा सरकार निकायों के सफाई कर्मचारियों को देगी प्रोत्साहन राशि | हरियाणा | 27 Nov 2023

चर्चा में क्यों?

23 नवंबर, 2023 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की है कि भारत सरकार द्वारा कराए जा रहे स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में उच्चतम 25 प्रतिशत (सबसे अच्छा प्रदर्शन) की श्रेणी में आने वाली निकायों के सफाई कर्मचारियों को अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

प्रमुख बिंदु


हरियाणा सरकार ने क्रिटिकल केयर ब्लॉक और डीआईपीएचएल के लिये सीपीडब्ल्यूडी के साथ किये एमओयू पर हस्ताक्षर | हरियाणा | 27 Nov 2023

चर्चा में क्यों?

23 नवंबर, 2023 को हरियाणा सरकार ने राज्य में 15 क्रिटिकल केयर ब्लॉक और 17 ज़िला एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाओं (डीआईपीएचएल) के निर्माण के लिये केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किये हैं।

प्रमुख बिंदु


बरहेट में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम हुआ शुरू | झारखंड | 27 Nov 2023

चर्चा में क्यों?

24 नवंबर, 2023 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने साहेबगंज के बरहेट स्थित गोपलाडीह से पंचायत स्तरीय आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किये। यह कार्यक्रम पूरे राज्य के पंचायतों में 26 दिसंबर, 2023 तक आयोजित होगा।

प्रमुख बिंदु


राज्यपाल हरिचंदन को कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस से डी. लिट. की मानद उपाधि | छत्तीसगढ़ | 27 Nov 2023

चर्चा में क्यों?

25 नवंबर, 2023 को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को भुवनेश्वर के कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस ने डी. लिट. की मानद उपाधि प्रदान की है।

प्रमुख बिंदु