लंपी वायरस के टीकाकरण में उत्तर प्रदेश देश में अव्वल | उत्तर प्रदेश | 27 Oct 2022

चर्चा में क्यों? 

26 अक्टूबर, 2022 को उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि पशुओं में लंपी वायरस की रोकथाम के लिये सरकारी अभियान में 1.50 करोड़ पशुओं का टीकाकरण करके उत्तर प्रदेश ने देश में पहला स्थान हासिल किया है। प्रदेश में लंपी वायरस से रिकवरी दर 95 प्रतिशत है। 

प्रमुख बिंदु 


बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग का गठन | बिहार | 27 Oct 2022

चर्चा में क्यों 

26 अक्टूबर, 2022 को बिहार सरकार ने बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग का गठन कर दिया है। इस आयोग में अध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी चक्रपाणि हिमांशु को दी गई है, जबकि राजीव कांत मिश्रा को उपाध्यक्ष बनाया गया है।   

प्रमुख बिंदु   


नालंदा विश्व धरोहर को सुरक्षित रखने का मास्टर प्लान अंतिम चरण में | बिहार | 27 Oct 2022

चर्चा में क्यों? 

हाल ही में बिहार सरकार ने नालंदा महाविहार धरोहर को सुरक्षित रखने के लिये कार्य शुरू कर दिया है। इस हेतु मास्टर प्लान तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं। 

प्रमुख बिंदु 


ईसरदा पेयजल परियोजना के लिये 6 नए कार्यालयों के गठन को मंजूरी | राजस्थान | 27 Oct 2022

चर्चा में क्यों? 

26 अक्टूबर, 2022 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ई.आर.सी.पी.) के अंतर्गत ईसरदा पेयजल परियोजना के लिये 6 नवीन कार्यालयों के गठन के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी। ये कार्यालय दौसा ज़िले में खोले जाएंगे। 

प्रमुख बिंदु 


राष्ट्रीय युवा योजना के सातदिवसीय राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना शिविर की शुरुआत | राजस्थान | 27 Oct 2022

चर्चा में क्यों? 

26 अक्टूबर, 2022 को जाने-माने गांधीवादी विचारक स्वर्गीय डॉ. एस.एन. सुब्बाराव (भाई जी) द्वारा स्थापित राष्ट्रीय युवा योजना (एनवाईपी) द्वारा राजस्थान के जयपुर के दुर्गापुरा कृषि अनुसंधान केंद्र में सातदिवसीय राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना शिविर की शुरुआत की गई।  

प्रमुख बिंदु 


राजस्थान के 344 आवासीय विद्यालयों में स्थापित होंगी डिजिटल लाइब्रेरी | राजस्थान | 27 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

26 अक्टूबर, 2022 को डिजिटल लर्निंग के महत्त्व को समझते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 344 आवासीय विद्यालयों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने के लिये 36.56 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

प्रमुख बिंदु


मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर बटरफ्लाई फेस्टिवल का होगा आयोजन | मध्य प्रदेश | 27 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

26 अक्टूबर, 2022 को सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व सोहागपुर के उप-संचालक ने बताया कि मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर ‘एक ज़िला एक उत्पाद’के तहत सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व नर्मदापुरम द्वारा 1 से 6 नवंबर तक पनारपानी गार्डन पचमढ़ी एवं परसापानी नर्मदापुरम में बटरफ्लाई फेस्टिवल मनाया जाएगा।

प्रमुख बिंदु


HAU ने गेहूँ की किस्म WH1270 का बीज भरपूर मात्रा में उपलब्ध करवाने के लिये 9 कंपनियों से किया समझौता | हरियाणा | 27 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

26 अक्टूबर, 2022 को हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) हिसार के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने बताया कि विश्वविद्यालय ने अगले सीजन में भरपूर मात्रा में बीज उपलब्ध करवाने के लिये पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत तकनीकी व्यवसायीकरण को बढ़ावा देते हुए निजी क्षेत्र की 9 प्रमुख बीज कंपनियों से समझौता किया है।

प्रमुख बिंदु


ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक की कोर टीम में झारखंड के प्रज्वल पांडेय | झारखंड | 27 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

25 अक्टूबर, 2022 को भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री के रूप में ऋषि सुनक ने कार्यभार संभाल लिया। ऋषि सुनक ने अपनी कोर टीम की घोषणा की है, जिसमें झारखंड के सिंदरी (धनबाद) के रहने वाले प्रज्वल पांडेय भी शामिल किये गए हैं।

प्रमुख बिंदु


खूंटी के हॉकी टर्फ मैदान को मिला एफआईएच फील्ड सर्टिफिकेट | झारखंड | 27 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

26 अक्टूबर, 2022 को झारखंड के खूंटी के बिरसा कॉलेज में निर्मित हॉकी टर्फ मैदान को एफआईएच फील्ड सर्टिफिकेट प्राप्त हो गया है।

प्रमख बिंदु


जमरानी बांध से पहले बनेंगे दो कॉफर बांध | उत्तराखंड | 27 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

24 अक्टूबर, 2022 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार बहु-उद्देशीय जमरानी बांध के निर्माण से पहले दो कॉफर बाँध और दो टनल बनाई जाएंगी। 600 मीटर की दो टनलों के ज़रिये गौला नदी का पानी एक छोर से दूसरे छोर तक पहुँचाया जाएगा।

प्रमुख बिंदु


लैंसडौन का नाम बदलकर ‘कालौं का डांडा’ रखने का प्रस्ताव | उत्तराखंड | 27 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

हाल ही में उत्तराखंड के पौड़ी ज़िले में स्थित 132 साल पुराने लैंसडौन छावनी ने लैंसडौन का नाम ‘कालौं का डांडा (काले बादलों से घिरा पहाड़)’ रखने का प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय को भेजा है।

प्रमुख बिंदु