प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 27 Sep 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

राज्यसभा के उपसभापति ने पद्मश्री बलबीर दत्त की पुस्तक 'भारत विभाजन और पाकिस्तान के षडयंत्र' का किया लोकार्पण

चर्चा में क्यों?

25 सितंबर, 2023 को राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने झारखंड की राजधानी राँची के चेंबर भवन में आयोजित पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम में पद्मश्री बलबीर दत्त की पुस्तक ‘भारत विभाजन और पाकिस्तान के षड्यंत्र’का लोकार्पण किया।  

प्रमुख बिंदु 

  • बलबीर दत्त बहुत डूबकर, खोजकर, अध्ययन और शोध के बाद चीजों को लिखते हैं। उसी क्रम में इस पुस्तक की रचना की गई है।  
  • यह पुस्तक नई पीढ़ी के लिये और वैसे सभी लोगों के लिये उपयोगी है, जो अपने काम को अच्छी तरह से संपन्न करना चाहते हैं। यह अतीत ही नहीं, वर्तमान और भविष्य को भी प्रभावित करता है।  
  • विदित है कि बलबीर दत्त का जन्म पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था। विभाजन के दंश को उन्होंने करीब से देखा है, इसलिये उनकी किताब में प्रामाणिकता और दर्द साफ झलकता है।  
  • बलबीर दत्त ने अपनी किताब में प्रामाणिकता के साथ लिखा है कि देश के बँटवारे में जिन्ना एक माध्यम थे, औजार थे, वैसे अंग्रेज़ों ने अपनी लंबी योजना के तहत मुस्लिम लीग की स्थापना कराई थी।


झारखंड Switch to English

झारखंड ने लगातार दूसरे वर्ष सुब्रतो कप फुटबॉल इंटरनेशनल टूर्नामेंट जीता

चर्चा में क्यों?

  • 26 सितंबर, 2023 को नई दिल्ली में आयोजित 62वीं सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट में अंडर 17 बालिका वर्ग में झारखंड ने लगातार दूसरे वर्ष जीत दर्ज की।

प्रमुख बिंदु

  • झारखंड के खिलाड़ियों ने फाइनल मुकाबले में हरियाणा को 3-0 से हराकर खिताब में कब्ज़ा जमाया।
  • झारखंड से संत पैट्रिक स्कूल, गुमला स्थित आवासीय सेंटर की टीम टूर्नामेंट में राज्य का प्रतिनिधित्व कर रही थी।
  • इस टूर्नामेंट में झारखंड टीम ने पहले मुकाबले में दिल्ली के विरुद्ध 23-0, दूसरे मैच में गुजरात को 9-1, तीसरे मैच में केरल को 7-0 से, चौथे मैच क्वार्टर फ़ाइनल में त्रिपुरा को 5-0, सेमीफाइनल में एनसीसी को 2-0 से पराजित किया।
  • झारखंड टीम ने 6 मैच में कुल 49 गोल कर नया इतिहास रचा।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow