प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

छत्तीसगढ स्टेट पी.सी.एस.

  • 27 Sep 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
छत्तीसगढ़ Switch to English

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पहले गन्ना आधारित एथेनॉल प्लांट का लोकार्पण किया

चर्चा में क्यों?

  • 26 सितंबर, 2023 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 141 करोड़ रुपए की लागत वाले प्रदेश के पहले गन्ना आधारित एथेनॉल प्लांट का लोकार्पण किया।
  • प्रमुख बिंदु
  • राज्य शासन द्वारा कबीरधाम ज़िले में प्रदेश का गन्ना आधारित सबसे बड़ा और पहला एथेनॉल प्लांट की स्थापना की गई है। एथेनॉल प्लांट की स्थापना को लेकर भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के खाली भूखंड की 35 एकड़ भूमि में निर्माण किया गया है।
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कृषि पर आधारित एथेनॉल प्लांट प्राथमिकता वाली योजनाओं में है। पीपीपी मॉडल से स्थापित देश के पहले एथेनॉल प्लांट की स्थापना के संबंध में अनुबंध भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने तथा छत्तीसगढ़ डिस्टीलरी लिमिटेड की सहायक इकाई एन.के.जे. बॉयोफ्यूल लिमिटेड के मध्य किया गया है।
  • एथेनॉल संयंत्र की स्थापना से क्षेत्र में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोज़गार के अवसर उत्पन्न होंगे तथा क्षेत्र में आर्थिक समृद्धि का आधार मज़बूत होगा। किसानों को गन्ना मूल्य का समय पर भुगतान सुनिश्चित होगा।
  • भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के एमडी भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि इथेनाल प्लांट हाईब्रीड टेक्नालॉजी से बनी है, जिसमें गन्ना पेराई सीज़न के दौरान सीधे गन्ने के जूस से तथा ऑफ सीज़न के दौरान मोलासीस से एथेनॉल बनाया जाएगा।
  • गन्ने के रस को एथेनाल में डायवर्ट करने के कारण अधिक जूस की ज़रूरत पडे़गी उसकी पूर्ति के लिये किसानों से अधिक-से-अधिक गन्ना क्रय किया जाएगा। एथेनॉल प्लांट के निर्माण से किसानों को गन्ने के मूल्य का भुगतान समय पर सुनिश्चित हो सकेगा।
  • आर्थिक परिवेश को ध्यान में रखते हुए राज्य की अर्थव्यवस्था को विकसित करने के लिये निजी क्षेत्र की आर्थिक एवं तकनीकी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु पी.पी.पी. मॉडल का चयन किया गया है।
  • राज्य शासन के निर्णय के पालन में प्रथम चरण में भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने में पी.पी.पी. मॉडल से एथेनॉल प्लांट की स्थापना की गई है।
  • भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना कवर्धा में न्यूनतम 80 के.एल.पी.डी. क्षमता के एथेनॉल प्लांट की स्थापना हेतु देश का पीपीपी मॉडल से पहला उदाहरण होने के कारण निवेशक चयन के लिये प्रक्रिया के सूक्ष्म पहलुओं को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय स्तर पर निविदा सफलतापूर्वक पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से पूर्ण की गई।


छत्तीसगढ़ Switch to English

छत्तीसगढ़ के तीन पुलिस अधिकारी फिक्की अवॉर्ड से सम्मानित

चर्चा में क्यों?

  • 26 सितंबर, 2023 को जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार देश की प्रतिष्ठित फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) संस्था द्वारा छत्तीसगढ़ के तीन पुलिस अधिकारियों को स्मार्ट पुलिसिंग अवॉर्ड-2022 से सम्मानित किया गया है।

प्रमुख बिंदु

  • गौरतलब है कि देश की प्रतिष्ठित फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) संस्था द्वारा विगत कई वर्षों से अच्छे कार्यों तथा बेस्ट प्रेक्टिसेस पर राज्य के पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया जाता रहा है।
  • इसी कड़ी में 15 सितंबर, 2023 को नई दिल्ली में संस्था द्वारा राज्य के तीन पुलिस अधिकारियों आईपीएस डॉ. अभिषेक पल्लव, आईपीएस मयंक गुर्जर तथा आईपीएस पूजा अग्रवाल को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • कम्युनिटी पुलिसिंग केटेगरी में ज़िला दंतेवाड़ा में चलाए गए ‘लोन वर्राटू’अभियान के लिये दंतेवाड़ा के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव (आईपीएस), जो वर्तमान में ज़िला कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक हैं, को सम्मानित किया गया।
  • ‘लोन वर्राटू’अभियान का अर्थ होता है ‘घर वापस आइये। यह अभियान उन नक्सलियों के लिये चलाया गया, जो लाल आतंक का रास्ता छोड़कर वापस समाज की मुख्य धारा में शामिल होने का इरादा रखते थे। इस अभियान के तहत कई नक्सलियों ने आतंक का रास्ता छोड़ा।
  • सर्विलांस एवं मॉनिटरिंग केटेगरी में ज़िला राजनांदगाँव में चलाए गए ‘त्रिनेत्रम’अभियान के लिये तत्कालीन नगर पुलिस अधीक्षक, राजनांदगाँव एवं वर्तमान नगर पुलिस अधीक्षक, आज़ाद चौक, रायपुर मयंक गुर्जर (आईपीएस) को सम्मानित किया गया है।
  • ‘त्रिनेत्रम’अभियान सर्विलांस एवं मॉनिटरिंग हेतु चलाया गया अभियान है, जिसके तहत सीसीटीवी निगरानी को राजनांदगाँव शहर में बढ़ाया गया था। इससे पुलिस को कई केसों को सुलझाने और अपराधियों पर नकेल कसने में मदद मिली थी।
  • वूमेन सेफ्टी केटेगरी में राज्यस्तरीय ‘अभिव्यक्ति’कार्यक्रम के लिये पूजा अग्रवाल, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी, पुलिस मुख्यालय को फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग अवॉर्ड-2022 से सम्मानित किया गया है।
  • अभिव्यक्ति अभियान के ज़रिये महिलाओं को मोबाइल के माध्यम से सुरक्षा मुहैया कराने की कवायद शुरू की गई थी।


छत्तीसगढ़ Switch to English

विधानसभा उपाध्यक्ष ने अड़ेगा रीपा में प्राकृतिक गोबर पेंट इकाई का किया शुभारंभ

चर्चा में क्यों?

  • 26 सितंबर, 2023 को छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम ने कोंडागाँव ज़िले में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना के तहत ग्राम पंचायत अड़ेगा के महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क में प्राकृतिक गोबर पेंट इकाई का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु

  • इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम ने गोबर पेंट निर्माण कर रहे महिला समूह को 01 लाख रुपए का चेक भी प्रदान किया।
  • कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत् महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम व आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से गोबर पेंट इकाई की शुरुआत हुई है।
  • उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से समूह की महिलाओं को गोबर पेंट निर्माण एवं बिक्री से भरपूर लाभ मिलेगा, साथ ही इससे होने वाली आय से महिलाएँ आर्थिक रूप से मज़बूत बनेंगी।


छत्तीसगढ़ Switch to English

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद के महत्त्वपूर्ण निर्णय

चर्चा में क्यों?

  • 26 सितंबर, 2023 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में उनके निवास कार्यालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्त्वपूर्ण निर्णय लिये गए।

प्रमुख बिंदु

  • मंत्रिपरिषद की बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का के उपार्जन तथा कस्टम मिलिंग की नीति का निर्धारण किया गया।
  • इसके तहत भारत सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य के अनुसार धान एवं मक्का का उपार्जन किया जाएगा। समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीफ धान की नगद व लिकिंग में खरीदी 1 नवंबर, 2023 से 31 जनवरी, 2024 तक की जाएगी।
  • इसी प्रकार खरीफ मक्का की खरीदी 1 नवबंर, 2023 से 28 फरवरी, 2024 तक की जाएगी।
  • मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप किसानों से धान की खरीदी प्रति एकड़ 20 क्विंटल एवं मक्का प्रति एकड़ 10 क्विंटल लिकिंग सहित अधिकतम की जाएगी।
  • खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 हेतु छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित को धान उपार्जन के लिये शासकीय प्रत्याभूति (राशि 14 हज़ार 700 करोड़ रुपए) की वैधता एक वर्ष बढ़ाते हुए 31 अक्तूबर, 2024 तक करने का निर्णय लिया गया।
  • खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में उपार्जित धान की कस्टम मिलिंग से प्राप्त परिणामी चावल के फोर्टिफिकेशन के लिये भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ मर्या. (नेफेड) के माध्यम से फोर्टिफाईड राईस कर्नेल (एफ.आर.के.) की आपूर्ति किये जाने की सहमति प्रदान की गई।
  • राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला रायपुर के अंतर्गत वैज्ञानिक अधिकारी (भौतिकी राजपत्रित, द्वितीय श्रेणी) से वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (भौतिकी राजपत्रित प्रथम श्रेणी) के पद पर पदोन्नति हेतु न्यूनतम अर्हकारी सेवा 5 वर्ष में 4 माह का शिथिलीकरण करने का अनुमोदन किया गया।
  • राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड 6 क्रमांक 4 में संशोधन के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
  • ग्राम पंचायत घुमका, ज़िला- राजनांदगाँव को नगर पंचायत बनाए जाने हेतु निर्धारित मापदंड में छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
  • ग्राम पंचायत पोरथा, ज़िला-सक्ती को नगर पंचायत बनाए जाने हेतु निर्धारित मापदंड में छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
  • छत्तीसगढ़ राज्य हिन्दी ग्रंथ अकादमी में सुदीप ठाकुर को संचालक (संविदा) नियुक्त करने का निर्णय लिया गया।
  • श्री रामेश्वर गहिरा गुरु प्राच्य संस्कृत महाविद्यालय श्री कोट, ज़िला-बलरामपुर-रामानुजगंज को छत्तीसगढ़ अशासकीय महाविद्यालय और संस्था (स्थापना एवं विनियमन) अधिनियम, 2006 के प्रावधान के अंतर्गत 100 प्रतिशत अनुदान प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2