प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 26 Aug 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

मध्य प्रदेश के दो शिक्षक राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिये चयनित

चर्चा में क्यों?

25 अगस्त, 2022 को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2022 के लिये चयनित देश के विभिन्न राज्यों के 46 शिक्षकों के नाम की अंतिम सूची जारी की। इसमें मध्य प्रदेश के दो शिक्षकों के नाम भी शामिल हैं।

प्रमुख बिंदु

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु चयनित शिक्षक-शिक्षिकाओं को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 5 सितंबर, 2022 को शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्ष 2022 के राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी। पुरस्कार के तौर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं को 50 हज़ार रुपए की राशि और सिल्वर मेडल दिया जाएगा।
  • शिक्षक दिवस पर भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा दिये जाने वाले राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिये चयनित मध्य प्रदेश के दो शिक्षकों में रायसेन ज़िले के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सालेगढ़ के शिक्षक नीरज सक्सेना और शाजापुर ज़िले के राजकीय उत्कृष्टता उच्च माध्यमिक विद्यालय के लेक्चरर ओम प्रकाश पाटीदार शामिल हैं।
  • गौरतलब है कि शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा मंत्रालय का स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग प्रतिवर्ष 5 सितंबर को एक राष्ट्रीय समारोह का आयोजन करता है, जिसमें देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं।
  • पुरस्कारों के लिये शिक्षकों का चयन ऑनलाइन तीनस्तरीय चयन प्रक्रिया के ज़रिये पारदर्शी तरीके से किया जाता है।
  • शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने का उद्देश्य देश के शिक्षकों के अनूठे योगदान को  रेखांकित करना और ऐसे शिक्षकों का सम्मान करना है, जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता व परिश्रम से न सिर्फ स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है, बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध किया है।

मध्य प्रदेश Switch to English

‘मांडू’बेस्ट हेरिटेज डेस्टिनेशन अवार्ड से सम्मानित

चर्चा में क्यों?

24 अगस्त, 2022 को नई दिल्ली में आयोजित 19वें वार्षिक आउटलुक ट्रैवलर अवार्ड्स समारोह में मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ‘मांडू’ को बेस्ट हेरिटेज डेस्टिनेशन के लिये आउटलुक ट्रैवलर जूरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

प्रमुख बिंदु 

  • केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी की उपस्थिति में आउटलुक ट्रैवलर अवार्ड्स दिया गया। मध्य प्रदेश पर्यटन निगम के प्रबंध संचालक एस. विश्वनाथन ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।
  • उल्लेखनीय है कि इस वर्ष पुरस्कारों का 19वाँ वर्ष है। वहीं इस वर्ष आउटलुक ग्रुप के शिखर सम्मेलन का विषय ‘यात्रा का तीसरा युग’निर्धारित है।
  • इस वर्ष पुरस्कार का निर्णय एक शोध एजेंसी द्वारा यात्रा सर्वेक्षण तथा जूरी सदस्यों द्वारा प्रतिक्रियाओं की जाँच के आधार पर किया गया।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2