उत्तर प्रदेश में स्थापित होगा आपदा राहत प्रशिक्षण केंद्र | उत्तर प्रदेश | 27 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

26 जुलाई, 2023 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आपदा प्रबंधन कार्यों की समीक्षा के दौरान बताया कि प्रदेश में आपदा राहत प्रशिक्षण केंद्र स्थापित होगा। साथ ही बरेली व झाँसी में क्षेत्रीय रेस्पांस सेंटर की स्थापना की जाएगी।  

प्रमुख बिंदु  


बिहार सरकार ने किया कई राज्य आयोगों का पुनर्गठन | बिहार | 27 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

26 जुलाई, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार बिहार सरकार ने कई राज्य आयोगों का पुनर्गठन किया है। 

प्रमुख बिंदु  

  


प्रदेश में 15 अल्पसंख्यक राजकीय आवासीय विद्यालयों का होगा निर्माण | राजस्थान | 27 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

25 जुलाई, 2023 को राजस्थान के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों को नि:शुल्क आवासीय शिक्षा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिये राज्य में 15 स्थानों पर राजकीय अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय संचालित होंगे। 

प्रमुख बिंदु  


कोटा में तैयार हुआ दुनिया का पहला हेरिटेज चंबल रिवर फ्रंट | राजस्थान | 27 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

25 जुलाई, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा की काशी कहे जाने वाले कोटा में चंबल नदी के किनारे दुनिया का पहला हेरिटेज रिवर फ्रंट तैयार हो गया है। 

प्रमुख बिंदु  

    


प्रदेश के 28 ज़िलों में खुलेंगे विवेकानंद यूथ हॉस्टल | राजस्थान | 27 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

26 जुलाई, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये अब ज़िला मुख्यालयों में आवास की सुविधा प्रदान करने हेतु प्रदेश के 28 ज़िलों में विवेकानंद यूथ हॉस्टल निर्माण के लिये 78.18 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।   

प्रमुख बिंदु  


राज्यपाल ने राज्य सरकार के अधिसूचना प्रस्तावों को दी मंजूरी | राजस्थान | 27 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

25 जुलाई, 2023 को राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने राज्य सरकार के विभिन्न अधिसूचना प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की है। 

प्रमुख बिंदु 


​​​खजुराहो में हेलीशिखर सम्मेलन 2023 और उड़ान 5.2 का उद्घाटन | मध्य प्रदेश | 27 Jul 2023

चर्चा में क्यों? 

25 जुलाई, 2023 को केंद्रीय नागरिक उड्डयन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने मध्य प्रदेश के खजुराहो में हेली शिखर सम्मेलन 2023 का उद्घाटन किया। साथ ही आरसीएस उड़ान 5.2 और हेली सेवा-ऐप को भी लॉन्च किया। 

प्रमुख बिंदु 


म.प्र. के 11 खिलाड़ी करेंगे चीन में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व | मध्य प्रदेश | 27 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

26 जुलाई, 2023 को मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में 11 अलग-अलग विधाओं के खिलाड़ी चेगंडू (चीन) में 28 जुलाई से 8 अगस्त तक होने वाले वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसमें नौ खिलाड़ी मध्य प्रदेश की विभिन्न अकादमी से हैं। 

प्रमुख बिंदु  


हरियाणा बना क्रेच पॉलिसी लाने वाला देश का पहला राज्य | हरियाणा | 27 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

26 जुलाई, 2023 को हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग ने हरियाणा राज्य क्रेच नीति-2022 की अधिसूचना जारी कर दी है, जिससे राज्य की कामकाजी महिलाओं को लाभ होगा। इसके साथ ही हरियाणा क्रेच पॉलिसी लाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।                        

प्रमुख बिंदु       


मुख्यमंत्री ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में नव प्रोन्नत राज्य पुलिस सेवा के 24 अधिकारियों को बैच लगाकर सम्मानित किया | झारखंड | 27 Jul 2023

चर्चा में क्यों? 

24 जुलाई 2023 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय के सभागार में आयोजित पिपिंग सेरेमनी कार्यक्रम में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में नवप्रोन्नत राज्य पुलिस सेवा के 24 पुलिस अधिकारियों को बैज लगाकर सम्मानित किया।  

प्रमुख बिंदु

 


छत्तीसगढ़ ग्रामीण आजीविका शिखर सम्मेलन 2023 | छत्तीसगढ़ | 27 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

25 जुलाई, 2023 को राजधानी रायपुर में कृषि विभाग समर्थित, ग्रांट थॉर्नटन भारत एलएलपी और सोसाएटी फॉर डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स द्वारा एचडीएफसी बैंक परिवर्तन कार्यक्रम के तहत ‘छत्तीसगढ़ ग्रामीण आजीविका शिखर सम्मेलन 2023’ का आयोजन किया गया। 

प्रमुख बिंदु  

 


दून में 13 साल बाद होगी अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कॉन्ग्रेस | उत्तराखंड | 27 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

25 जुलाई, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार अक्तूबर में होने वाली अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कॉन्ग्रेस की मेजबानी इस बार उत्तराखंड को मिली है। हालाँकि फिलहाल इसकी तिथि की घोषणा नहीं हुई है।  

प्रमुख बिंदु  


मुख्यमंत्री ने उत्तराखंडी फीचर फिल्म ‘पहाड़ी रत्न श्रीदेव सुमन’ का प्रोमो तथा पोस्टर का विमोचन किया | उत्तराखंड | 27 Jul 2023

चर्चा में क्यों? 

25 जुलाई, 2023 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में उत्तराखंडी फीचर फिल्म ‘पहाड़ी रत्न श्रीदेव सुमन’ का प्रोमो तथा पोस्टर का विमोचन किया।  

प्रमुख बिंदु