नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

छत्तीसगढ स्टेट पी.सी.एस.

  • 27 May 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
छत्तीसगढ़ Switch to English

छत्तीसगढ़ का पहला फीफा एप्रूव्ड सिंथेटिक फुटबाल ग्राउंड

चर्चा में क्यों?

26 मई, 2022 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर में छत्तीसगढ़ के पहले फीफा एप्रूव्ड सिंथेटिक फुटबाल ग्राउंड और रनिंग ट्रैक का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु

  • जगदलपुर प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम के फुटबाल मैदान को फीफा ने अंतर्राष्ट्रीय मानक का प्रमाण-पत्र जारी किया है।
  • इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रियदर्शिनी स्टेडियम में 44 करोड़ 54 लाख रुपए से अधिक राशि के 19 विकास कार्यों का लोकार्पण और 11 करोड़ 88 लाख रुपए से अधिक राशि के 8 विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
  • बस्तर में ग्रास रूट लेबल पर सामुदायिक फुटबॉल को और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिये ओडिशा भुवनेश्वर की आर्डोर फुटबाल अकादमी, बस्तर ज़िला फुटबाल संघ तथा बस्तर ज़िला प्रशासन के बीच एमओयू किया गया। इससे बस्तर के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक उपलब्ध हो सकेंगे।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2